FARIDABAD

HindustanVision Thursday,26 February , 2026
भारत मंडपम में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में लिया भाग : मेयर प्रवीण बत्रा जोशी 

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छता शाखा के अधिकारियों ने 25 से 27 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 18वें म्युनिसिपालिका प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने निगम अधिकारियों एवं पार्षदगण और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन का मुख्य विषय “सुरक्षित, स्मार्ट एवं सतत शहर समाधान” रहा, जिसमें शहरी विकास और स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के साथ निगम के जॉइंट कमिश्नर असवीर सिंह (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मेलन के उपरांत आयोजित प्रदर्शनी का भी भ्रमण किया। 26 फरवरी 2026 को आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन सत्रों में सर्कुलर इकोनॉमी, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट, सैनिटेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रिसोर्स रिकवरी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों, नवाचारों एवं शहरी स्वच्छता प्रबंधन के प्रभावी मॉडलों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी ज्ञान एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाकर फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाना है। अधिकारियों द्वारा प्राप्त अनुभवों एवं सुझावों को शहर में लागू कर स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम फरीदाबाद स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में उठाए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से शहरवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

भारत मंडपम में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में लिया भाग : मेयर प्रवीण बत्रा जोशी 

More News

2/26/2026 7:44:58 PM
पारदर्शी शासन और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन के पटल पर महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर वि Read More...

2/26/2026 7:41:47 PM
 प्रशासन का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से प्रदान करना : एसडीएम मयंक भारद्वाज

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में सेक्टर-2 स्थित विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर जिला प्रश Read More...

2/26/2026 7:34:38 PM
  डीसी आयुष सिन्हा ने बीके सिविल अस्पताल के सामने अवैध वाहन हटाने और 24 घंटे ड्यूटी लगाने के दिए आदेश

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM :  उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा ब Read More...

2/26/2026 7:30:53 PM
डीसी ने जिले के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण कर परीक्षार्थियों की एंट्री, फ्रिस्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल-मुक्त और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिले Read More...

2/26/2026 7:28:25 PM
भारत मंडपम में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में लिया भाग : मेयर प्रवीण बत्रा जोशी 

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छता शाखा के अधिकारियों ने 25 से 27 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 18वें म्युनिसिपालिका प Read More...

2/26/2026 7:25:05 PM
नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को बेड़े में किया गया शामिल 

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को बेड़े में शामिल किया गया। ये गाड़ियां निगम अधिकारियों के आवागमन एवं प्रशास Read More...

2/26/2026 7:05:08 PM
माता रानी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में स्वास्थ्य शिविर, भंडारा व 56 भोग का आयोजन

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष Read More...

2/26/2026 7:01:39 PM
प्रदेश के सम्पूर्ण पोषण पर ध्यान दे रही नायब सरकार : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 26 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ र Read More...


Welcome