FARIDABAD

HindustanVision Sunday,15 February , 2026
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

भगवान शिव की अराधना से होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द दूर : डा. राजेश भाटिया
मंदिर प्रांगण भगवान शिव की बारात का हुआ भव्य स्वागत
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM :  हर वर्ष की भांति इस बार भी सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लग गई और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की तादाद भी बढ़ती गई। इस दौरान मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा लोगों के लिए भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान जगदीश भाटिया की अध्यक्षता में महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर, तिकोना पार्क से ढोल नगाड़ों व डीजे के द्वारा भगवान शिव की बारात रवाना हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और नाचते-गाते हुए यह शोभा-यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं 1 पहुंची, जहां इस बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान शिव व पार्वती के स्वरूप में साक्षात भगवान के दर्शन होरहे थे, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर भगवान शिव व पार्वती जी की जयमाला हुई और सारा माहौल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजामय हो गया। तथा तिलक आहूजा की अध्यक्षता में नीलकंठ महादेव मंदिर, 1जी ब्लाक द्वारा भगवान शिव की बारात का भी भव्य स्वागत किया गया| प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर कई दिनों से मंदिर में तैयारियां चल रही थी और यह आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ, जिसके लिए वह मंदिर प्रबंधन कमेटी व् सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की अराधना करने से मनुष्य के सभी दुख दर्द दूर हो जाते है क्योंकि भगवान शिव अपने भक्तों के हृदय में रहते है और उनकी किसी न किसी रुप में रक्षा करते रहते है। इस शुभावसर पर बंसीलाल कुकरेजा, सोमनाथ ग्रोवर, रोहित भाटिया, अनिल चावला, प्रेम बब्बर, राकेश खन्ना, तिलक भाटिया, नेत राम गाँधी, बलजीत भाटिया, सुरेंदर गेरा, नीरज मिगलानी, धीरज पुंजानी, धीरज बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, रविंदर गुलाटी, भरत कपूर, सत्यम अरोड़ा, दिनेश भाटिया, खेम बजाज, अजय शर्मा, सौरभ रतड़ा, मुकुल कपूर, वंश कपूर, आशीष अरोड़ा, अमित नरूला, सचिन भाटिया, गगन भाटिया, बसंत कुमार बिला, व् अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

More News

2/15/2026 8:29:41 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में डीजीएचई अनुमोदित राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...

2/15/2026 8:23:50 PM
विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...

2/15/2026 7:49:57 PM
श्री गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, की व्यवस्थाओं सराहना

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...

2/15/2026 7:47:23 PM
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों क Read More...

2/15/2026 7:40:25 PM
हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों पर हुआ मंथन

1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिम Read More...

2/15/2026 7:36:42 PM
भाजपा नेता अमन गोयल ने वार्षिकोत्सव एवं सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता

भूपानी पब्लिक स्कूल के 30वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा, वाईएमसीए से मौसी चौक तक आरसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM :&nbs Read More...

2/15/2026 7:30:03 PM
विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

सुरक्षित प्रवेश, सुव्यवस्थित मार्ग आधुनिक सेक्टर-17 की सशक्त पहचान
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद के सेक्टर-17 में सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रगतिशील शहरी Read More...

2/15/2026 7:27:32 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

भगवान शिव की अराधना से होते है मनुष्य के सभी दुख-दर्द दूर : डा. राजेश भाटिया
मंदिर प्रांगण भगवान शिव की बारात का हुआ भव्य स्वागत
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM :  Read More...


Welcome