- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,14 February , 2026
FARIDABAD ,REWARI NEWS 14 FEB 2026 : GAUTAM ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेवा, समर्पण एवं जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए फरीदाबाद एवं रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से मानवता और सुशासन के संकल्प को रेखांकित किया।
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने रक्तदाताओं के उत्साह एवं सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसा महादान न केवल जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहभागी सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
रेवाड़ी में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी बैठक में मंत्री जी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। बैठक में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट एवं प्रभावी निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान मंत्री जी ने कहा, जनमानस की सेवा का संकल्प ही हमारी सरकार की मूल भावना है। हमारी सरकार का हर कदम जनकल्याण एवं नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में समर्पित है। आज विकास की कार्ययोजनाएं हर घर तक पहुँच रही हैं चाहे वह पेयजल की व्यवस्था हो, सड़क एवं सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं हों अथवा शिक्षा एवं अन्य जनहितकारी योजनाएं। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध प्रभावी एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए उन्होंने दोहराया कि जनसेवा, संवेदनशील प्रशासन एवं जवाबदेह सुशासन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के विश्वास को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में मंत्री राजेश नागर सहित समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानवता, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा है कि फरीदाबाद नगर निगम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध ह Read More...
शहीदों का सम्मान में मांगों का समाधान न करने पर फायर एवं पालिका कर्मचारी विफर प्रदेश भर में झाड़ू प्रदर्शनों का दौर शुरू : नरेश शास्त्री
नपा. संघ की चेतावनी फायर एवं पालिका कर् Read More...
FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : The two-day National Seminar on “Smart & Sustainable Agriculture for Atmanirbhar Bharat: Technologies, Policies and Practic Read More...
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने एलिमेंट्स कलमायका 2026 की अंतिम तैयारियां पूरी की
- स्टार नाइट में 9 अप्रैल को दीप मनी और 10 अप्रैल को डीजे सूटअप करेंगे परफॉर्म_
- पहले दिन की आकर्षण
Read More...
FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज सीही सर्किल और बल्लभगढ़ जोन सहित Read More...
FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से ज Read More...
FARIDABAD NEWS 08 APRIL 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने आज अपने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों का दौरा किया। जिसमें वह सबसे पहले बडख़ल विधानसभा क् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2026 : GAUTAM : आनंद मार्किट द्वारा ब्यूटी पेजेंट एंड बिज़नेस आइकॉन अवार्ड्स शो का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर विश्व के महानायक फिल्म स Read More...