FARIDABAD

HindustanVision Sunday,01 February , 2026
केन्द्रीय बजट गरीब विरोधी व अमीरों के पक्ष में : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट बेहद निराशाजनक व गरीब विरोधी है और अमीरों के पक्ष में ज्यादा नजर आ रहा है। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी फैली हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आम आदमी और मध्यम वर्ग की उम्मीदें इस बार बजट से टूटी हैं, लोगों को आयकर स्लैब में छूट या मानक कटौती की सीमा बढ़ाने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने इस बार लोगों के साथ अन्याय करते हुए कुछ भी नहीं किया। बजट में विदेश यात्रा सस्ती की है जबकि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग विदेशों में घूमने नहीं जाते है।
श्री कौशिक ने दावा किया कि बुनियादी मुद्दे, शिक्षा और स्वास्थ्य को बजट में नजरअंदाज किया गया है, अगर भाजपा सच में विकसित भारत का सपना सच करना चाहती है तो गरीबों की शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बहुत ज्यादा बजट देना चाहिए था। यह समझ से बाहर का बजट है। सिर्फ  सपने दिखाने वाला बजट है।
हरियाणा की जनता को आज के केंद्रीय बजट से यह अपेक्षा थी कि उन्हें कुछ राहत मिलेगी और प्रदेश की वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन हमेशा की तरह भाजपा सरकार ने हरियाणा को पूरी तरह अनदेखा किया। इस बजट में न तो हरियाणा के किसानों के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया, न बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कोई स्पष्ट योजना दिखाई दी। दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं और मंदी से जूझ रहे व्यापारियों के लिए भी यह बजट निराशाजनक साबित हुआ है। यह बजट हरियाणा की जनता के लिए गहरी निराशा लेकर आया है। राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारें मिलकर आखिर हरियाणा की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को लगातार नजरअंदाज क्यों कर रही हैंए यह एक गंभीर प्रश्न है। 

 

केन्द्रीय बजट गरीब विरोधी व अमीरों के पक्ष में : बलजीत कौशिक

More News

2/1/2026 6:38:42 PM
केन्द्रीय बजट गरीब विरोधी व अमीरों के पक्ष में : बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट बेहद नि Read More...

2/1/2026 6:01:51 PM
वित्त मंत्री का बजट हलवा हरियाणा के लिए कड़वा : अशोक बुवानीवाला

बजट में ट्रिपल इंजन की सरकार वाला हरियाणा रहा अछूता
मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, खाली हाथ रह गया
CHANDIGARH NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM :  हरियाणा कांग् Read More...

2/1/2026 5:45:52 PM
2026-27 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट है : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे Reforms over Rhetoric की भावना को ज़मीन पर उत Read More...

2/1/2026 5:19:22 PM
बजट उद्योगों की प्रगति को देगा बढ़ावा : नरेन्द्र गुप्ता

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : आज केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में MSME के लिए नए ग्रोथ फंड का प्रावधान किया गया है जिससे उद्योग Read More...

2/1/2026 5:15:57 PM
सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिहासिक बजट : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिह Read More...

2/1/2026 5:10:01 PM
गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट : सुमित गौड़

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की बजट को गरीब व मध्यमवर Read More...

2/1/2026 5:03:45 PM
ग्रामीण भारत की खेल ताकत को मिलेगा मंच 

26 अप्रैल को गढ़खेड़ा में हाफ मैराथन और खेल महोत्सव

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : अब तक हाफ मैराथन जैसे बड़े खेल आयोजनों को महानगरों तक सीमित माना जात Read More...

2/1/2026 4:40:48 PM
शक्ति मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन ने सर्वोदय स्वास्थ्य चर्चा कैम्प लगवाया : वासुदेव अरोड़ा

FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM ;  आज शक्ति मार्किट वेलफेयर ऐसोसिएशन सैक्टर 7-10 द्वारा प्रधान वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सैक्टर 10 में सर्वोदय स्वास्थ्य चर्चा Read More...


Welcome