- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,01 February , 2026
बजट में ट्रिपल इंजन की सरकार वाला हरियाणा रहा अछूता
मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, खाली हाथ रह गया
CHANDIGARH NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कांग्रेस उद्योग सैल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि जिस शौक से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में हलवा सेरेमनी करके आम बजट पेश किया, वह ना तो देश की जनता के उम्मीदों के अनुरुप रहा और ना ही हरियाणा प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा। एक तरह से वित्त मंत्री का संसद में बजट हलवा हरियाणा के लिए कड़वा ही साबित हुआ। बजट पेश करने से पहले के बड़े दावों की बजट पेश होने के दौरान हवा निकल गई।
आम बजट पर प्रतिक्रिया में अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा को ना कोई नई रेल दी, ना उद्योगों को कोई तोहफा दिया, ना इनकम टैक्स में कोई छूट दी और ना ही युवाओं के रोजगार पर कुछ तस्वीर साफ की। इसके बाद भी सरकार बजट पर इतरा रही है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट में भी विशेष फोकस उन राज्यों पर रहा है, जिनकी बैसाखियों के सहारे भाजपा केंद्र में सत्तासीन है। साथ ही जिन राज्यों में आगामी समय में चुनाव होने हैं। देश के बजट में एक समान किसी राज्य को नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशा से भरा है। बजट पेश करना एक औपचारिकता मात्र नजर आया। देश में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की झूठी खुशी से ही बजट अच्छा है, मगर हकीकत में बजट पूरी तरह से लडख़ड़ाया हुआ सा है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े मेडिकल बनाने की बात कर रही है, मगर हरियाणा के प्रमुख शहर गुरुग्राम में भाजपा की सरकार में एक सरकारी सिविल अस्पताल तक नहीं बनाया जा रहा है। मिलेनियम शहर सरकार इसे मानती है, मगर यहां का बस अड्डा तक नहीं बनाया जा रहा। यह हाल उस शहर का है जो कि हरियाणा में सबसे अधिक राजस्व सरकार को देता है। आईएसबीटी बनाने की समय-समय पर बातें जरूरी होती हैं, मगर एक ईंट आज तक नहीं लगाई गई है। मिलेनियम सिटी के लिए यह शर्म की बात है कि यहां का बस अड्डा पोर्टा केबिन में चल रहा है। गर्मी में गर्मी और सर्दी में सर्दी झेलने के लिए लोग मजबूर हैं। राजधानी के साथ लगते शहर की यह हालत है तो फिर सुदूर इलाकों के क्षेत्रों के हालात क्या होंगे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोटों की राजनीति करती है। वोट लेने के बाद विकास के दावों को भुला देती है। जो राज्य भाजपा की सरकार चलाने में सहयोगी हैं, वे ही देश के बजट में प्रमुख स्थान पाते हैं। भाजपा सरकार की यह नीति सरकार को ले डूबेगी। सरकार के समाज को बांटने के फैसले और बजट में एकतरफा काम करने की नीति भाजपा की सरकार के पतन का कारण बनेगी।
नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय : सीटीएम अंकित कुमार
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार "समाधान शिविर&q
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM ; कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो साधारण से कार्यकर्ता को कहां से कहा तक पहुंचाने का काम करती है और यही सोच राहुल गांधी की है Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : With a view to bridging the employability skills gap among students, the Employment and Training Office of J.C. Bose University Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में मां भगवती के नौ रूपों की आराधना के लिए आज घट की स्थापना संपन्न हुई। इस अवसर पर आश्रम के अ Read More...
नवरात्र पर्व का आगाज: ज्योति प्रज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं ने
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : पांच-ए ब्लॉक स्थित श्री हरि मंदिर में चैत्र
Read More...
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 ; GAUTAM : राज्य के सभी नगर निकायों को सख्त निर्देश अवैध दुकानों की पहचान कर तुरंत बंद करें, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालन Read More...
नवरात्रों में पूजा अर्चना करने से समाज में आती है सुख-समृद्धि : डॉ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 19 MARCH 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर ए
Read More...
FARIDABAD NEWS 18 MARCH 2026 : GAUTAM : उप-मण्डल रोजगार कार्यालय, बड़खल द्वारा होटल प्रबंधन संस्थान (Institute of Hotel Management) बड़खल में व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमीनार का Read More...