- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,01 February , 2026
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की बजट को गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी करार दिया। यहां जारी प्रेस बयान में सुमित गौड़ ने कहा कि बजट में गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कुछ राहत नहीं है, केवल अमीरों के हितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट ने शेयर मार्किट में लोगों के करोड़ों रुपए डूबा दिए। बाजार को उम्मीद थी कि शेयरों के लेन-देन पर लगने वाला एसटीटी टैक्स खत्म होगा या घटेगा, लेकिन वित्तमंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शन पर टैक्स बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि बजट में में इनकम टैक्स में कोई नई छूट नहीं मिली, सभी स्लैब जस की तस है, कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए, जिससे होटलों, ढाबों व अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स के लिए बजट बढ़ाकर 40 हजार करोड़ कर दिया, लेकिन गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगाई से कोई राहत नही दी गई। श्री गौड़ ने कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा के लिए कुछ भी नहीं है, जबकि पूर्व में कांग्रेस सरकारों में हरियाणा के हितों का पूरा ध्यान रखा जाता था, पिछले 12 सालों की तरह इस बार फिर केंद्रीय बजट में हरियाणा खाली हाथ है, जबकि हरियाणा से देश में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली होती है, लेकिन बजट में हिस्सेदारी जीरो रहती है।
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट बेहद नि Read More...
बजट में ट्रिपल इंजन की सरकार वाला हरियाणा रहा अछूता
मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, खाली हाथ रह गया
CHANDIGARH NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कांग्
Read More...
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे Reforms over Rhetoric की भावना को ज़मीन पर उत Read More...
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : आज केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में MSME के लिए नए ग्रोथ फंड का प्रावधान किया गया है जिससे उद्योग Read More...
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और सबके कल्याण करने वाला ऐतिह Read More...
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश की बजट को गरीब व मध्यमवर Read More...
26 अप्रैल को गढ़खेड़ा में हाफ मैराथन और खेल महोत्सव
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM : अब तक हाफ मैराथन जैसे बड़े खेल आयोजनों को महानगरों तक सीमित माना जात Read More...
FARIDABAD NEWS 01 FEB 2026 : GAUTAM ; आज शक्ति मार्किट वेलफेयर ऐसोसिएशन सैक्टर 7-10 द्वारा प्रधान वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सैक्टर 10 में सर्वोदय स्वास्थ्य चर्चा Read More...