FARIDABAD

HindustanVision Friday,23 January , 2026
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की भेंट

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित लंबे समय से लंबित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सुपरीटेंडेंट, सुपरवाइजर, क्लर्क एवं परीक्षा केंद्र प्रमुख को बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले मानदेय तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को मिलने वाली राशि से जुड़े विषय शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी विषयों पर शिक्षकों का पक्ष मजबूती से बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखा।

आपसी विमर्श के उपरांत बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार ने शिक्षकों की मांगों पर सहमति व्यक्त की तथा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिन विषयों पर सहमति बनी है, उन पर बोर्ड द्वारा शीघ्र ही आदेश पारित कर औपचारिक घोषणा की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष के सकारात्मक आश्वासन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने उनका धन्यवाद किया तथा निवेदन किया कि संबंधित आदेशों की घोषणा अति शीघ्र की जाए, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रांत उपाध्यक्ष करण सिंह, प्रांत मंत्री विनोद चौहान, प्रांत कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम, सुरेश भारद्वाज, महावीर एवं राजेश सिंह उपस्थित रहे।

 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की भेंट

More News

1/23/2026 7:40:26 PM
कुलगुरु ने एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ की संवाद

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM :
छात्रों के साथ निरंतर संवाद की अपनी प्रतिबद्धता के तहत जे. Read More...

1/23/2026 7:35:35 PM
संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था के धागा प्रॉजेक्ट के तहत कई संस्थायें महिला सशक्तिकरण के लिये एकत्रित हुई

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल दा सूर्या होटल दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था Read More...

1/23/2026 7:30:09 PM
मनीषा अग्रवाल ने मिसेज़ फ़ेयरलेस फ्लेम 2026 का खिताब अपने नाम किया

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : जयपुर के भव्य अनंत महल होटल में आयोजित मिसेज़ इंडिया – द गॉडेस सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में ग्रेटर फरीदाबाद की मनीषा अग्रवाल ने उल Read More...

1/23/2026 7:24:57 PM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की भेंट

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, Read More...

1/23/2026 7:20:21 PM
बसंत पंचमी पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में मां सरस्वती का भव्य अभिषेक

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM ; श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती का वि Read More...

1/22/2026 7:55:15 PM
बृजेंद्र सिंह को एनआईटी विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को सर्वदलीय समर्थन

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 ; GAUTAM : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही ऐतिहासिक “सद्भाव यात्रा” गुरुवार को Read More...

1/22/2026 7:18:58 PM
सर्वसम्मति से लेखराज चौधरी को फरीदाबाद सर्कल का नया सर्कल सचिव चुना गया

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 : GAUTAM ; दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ सर्कल परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सर्कल फरीदा Read More...

1/22/2026 7:10:38 PM
बाबा खाटू श्याम के साथ नगर परिक्रमा को मंत्री राजेश नागर ने किया रवाना 

गांव भूआपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में खाटू मंदिर से हेलीकॉप्टर से लाई ज्योति हुई स्थापित 

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 : GAUTAM : गांव भुआपुर में खाटू श्य Read More...


Welcome