FARIDABAD

HindustanVision Thursday,22 January , 2026
बृजेंद्र सिंह को एनआईटी विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को सर्वदलीय समर्थन

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 ; GAUTAM : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही ऐतिहासिक “सद्भाव यात्रा” गुरुवार को फरीदाबाद जिले की एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भी पूरे जोश, अनुशासन और जनसमर्थन के साथ जारी रही।

एनआईटी क्षेत्र में यात्रा का स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।110वें दिन भी पूरे जोश के साथ आगे बढ़ी सद्भाव यात्रा-अपने 110वें दिन सद्भाव यात्रा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में  यह स्पष्ट संदेश दिया कि हरियाणा की जनता समाज को तोड़ने वाली नहीं, जोड़ने वाली राजनीति के साथ खड़ी है।

गुरुवार को सद्भाव यात्रा की शुरुआत सारणा चौक, एनआईटी से हुई, जो जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-52 पुलिया, सोहना रोड गोच्छी, 33 फूटा रोड संजय कॉलोनी और 22 फूटा रोड बीएसपी स्कूल से होते हुए गोकुल वाटिका, एनआईटी पहुंची जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा सद्भाव यात्रा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही यात्रा का तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

सद्भाव यात्रा का चौथा चरण 27 जनवरी 2026 को यमुनानगर जिले से आरंभ होगा। प्रोग्राम के अंत में सभा का आयोजन किया फरीदाबाद में यात्रा के संयोजक वेद प्रकाश यादव व सह संयोजक मुकेश डागर द्वारा किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि “आज तीसरे चरण की समाप्ति के साथ सद्भाव यात्रा लगभग आधे हरियाणा से होकर गुजर चुकी है। किसी भी यात्रा के लिए सिर्फ संकल्प नहीं, बल्कि एक स्पष्ट मकसद और मजबूत संदेश होना जरूरी होता है।”

उन्होंने कहा कि भारत में दो यात्राएं ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रही हैं महात्मा गांधी की दांडी यात्रा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। भारत जोड़ो यात्रा में शुरुआत में केवल 119 नियमित यात्री थे, लेकिन रास्ते में लोग जुड़ते गए और कारवां बनता चला गया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि “सद्भाव यात्रा अपने प्रदेश में करीब तीन हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व यात्रा है।”उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनता के साथ जो जुड़ाव बना है, वही इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि “जिस तरह का सीधा संवाद और अपनापन यात्रा के माध्यम से बनता है, वह किसी रैली या जनसभा से संभव नहीं होता।”उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा का मूल उद्देश्य समाज में बिखरते भाईचारे को फिर से एकजुट करना है।उन्होंने आरोप लगाया कि“बीजेपी की राजनीति पूरी तरह विघटनकारी नीतियों पर आधारित है। जहां धर्म के आधार पर समाज को बांटना संभव नहीं होता, वहां जाति और वर्गों के नाम पर विभाजन किया जाता है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में जाति और वर्गों को बांटने का काम सुनियोजित तरीके से किया गया, जिससे सामाजिक भाईचारे को नुकसान पहुंचाया गया।

“इस विघटनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है।”

उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इन फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था, छोटे कारोबारियों और रोजगार पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने समय रहते देश को आगाह किया था और आज उनकी कही बातें सच साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा“बीजेपी देश में गोडसे को मानती है, लेकिन विदेशों में जाकर गांधी के देश की बात करती है। गांधी परिवार ने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं चाहे वह जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा कभी समाज को बांटने की नहीं रही, जबकि आज देश को 80-20 जैसे नारों में बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अंत में कहा कि“सद्भाव यात्रा का संदेश साफ है— ‘कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ।’ प्रमुख नेताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, चांद सिंह, महिला कांग्रेस पलवल जिला अध्यक्ष सवीता कुंडा, वेद प्रकाश यादव, मुकेश डागर, सूरज मान, कालु पहलवान, पूनम गुलिया,  उसमान सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

बृजेंद्र सिंह को एनआईटी विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को सर्वदलीय समर्थन

More News

1/22/2026 7:55:15 PM
बृजेंद्र सिंह को एनआईटी विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को सर्वदलीय समर्थन

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 ; GAUTAM : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही ऐतिहासिक “सद्भाव यात्रा” गुरुवार को Read More...

1/22/2026 7:18:58 PM
सर्वसम्मति से लेखराज चौधरी को फरीदाबाद सर्कल का नया सर्कल सचिव चुना गया

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 : GAUTAM ; दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ सर्कल परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सर्कल फरीदा Read More...

1/22/2026 7:10:38 PM
बाबा खाटू श्याम के साथ नगर परिक्रमा को मंत्री राजेश नागर ने किया रवाना 

गांव भूआपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में खाटू मंदिर से हेलीकॉप्टर से लाई ज्योति हुई स्थापित 

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 : GAUTAM : गांव भुआपुर में खाटू श्य Read More...

1/22/2026 7:04:50 PM
फरीदाबाद में श्रीराम ग्लोबल स्कूल के नए परिसर का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ

प्रभु श्रीराम आगमन दिवस पर शिक्षा और संस्कार का संगम 

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 ; GAUTAM ; प्रभु श्रीराम आगमन दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा, संस्कार और संस्कृत Read More...

1/22/2026 6:57:21 PM
ओडिसी नृत्य का मंदिरों से मंच तक पहुंचना, कडी मेहनत और तपस्या : डीजी हेमंत जैन

एक शाम-संस्कृति के नाम“ एनपीटीआई में नृत्यांगना पौलमी गुहा की ओडिसी प्रस्तुति ने बांधा समां

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 ;' GAUTAM : देश-विदेश मे Read More...

1/21/2026 8:36:30 PM
राहुल गांधी के समक्ष जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने पिछले 50 सालों के परिवारिक रिश्तों का दिया ब्योरा

FARIDABAD NEWS 21 JAN 2026 : GAUTAM :  धर्म नगरी कुरूक्षेत्र में आयोजित हरियाणा व उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे नेता प्रति Read More...

1/21/2026 8:32:23 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में देशभक्ति और स्वावलंबन की भावना हेतु 'रन फॉर स्वदेशी' का किया आयोजन 

FARIDABAD NEWS 21 JAN 2026 : GAUTAM :  स्वदेशी मूल्यों, आत्मनिर्भर भारत, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन तथा राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करन Read More...

1/21/2026 8:24:35 PM
सत्ता पाने के लिए बीजेपी करती है समाज को तोड़ने का काम : बृजेंद्र सिंह

FARIDABAD NEWS 21 JAN 2026 ; GAUTAM : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” मंगलवार को फरीदाबाद Read More...


Welcome