FARIDABAD

HindustanVision Friday,23 January , 2026
बसंत पंचमी पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में मां सरस्वती का भव्य अभिषेक

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM ; श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती का विधिवत अभिषेक बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें आश्रम परिसर आध्यात्मिक वातावरण से भक्तिमय हो उठा। मां सरस्वती का अभिषेक पूज्य जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। अभिषेक के दौरान मां को पंचामृत, पुष्प, चंदन एवं पवित्र जल से स्नान कराया गया तथा विशेष श्रृंगार भी किया गया।

इस शुभ अवसर पर आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की आरती कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूज्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने उपस्थित भक्तों को प्रवचन के माध्यम से बसंत पंचमी पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती केवल विद्या ही नहीं, बल्कि मन, वाणी और कर्म की शुद्धता की प्रेरणा भी देती हैं। सच्ची विद्या वही है जो मानव को विनम्र बनाती है और समाज में सद्भाव व सेवा का भाव विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी तथा सभी से ज्ञान के साथ संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में सकारात्मकता और सद्भावना का संदेश फैलता है।
 

बसंत पंचमी पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में मां सरस्वती का भव्य अभिषेक

More News

1/23/2026 7:40:26 PM
कुलगुरु ने एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ की संवाद

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी
FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM :
छात्रों के साथ निरंतर संवाद की अपनी प्रतिबद्धता के तहत जे. Read More...

1/23/2026 7:35:35 PM
संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था के धागा प्रॉजेक्ट के तहत कई संस्थायें महिला सशक्तिकरण के लिये एकत्रित हुई

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कल दा सूर्या होटल दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला संस्था Read More...

1/23/2026 7:30:09 PM
मनीषा अग्रवाल ने मिसेज़ फ़ेयरलेस फ्लेम 2026 का खिताब अपने नाम किया

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : जयपुर के भव्य अनंत महल होटल में आयोजित मिसेज़ इंडिया – द गॉडेस सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में ग्रेटर फरीदाबाद की मनीषा अग्रवाल ने उल Read More...

1/23/2026 7:24:57 PM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष से की भेंट

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रामवीर शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, Read More...

1/23/2026 7:20:21 PM
बसंत पंचमी पर श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में मां सरस्वती का भव्य अभिषेक

FARIDABAD NEWS 23 JAN 2026 : GAUTAM ; श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती का वि Read More...

1/22/2026 7:55:15 PM
बृजेंद्र सिंह को एनआईटी विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को सर्वदलीय समर्थन

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 ; GAUTAM : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही ऐतिहासिक “सद्भाव यात्रा” गुरुवार को Read More...

1/22/2026 7:18:58 PM
सर्वसम्मति से लेखराज चौधरी को फरीदाबाद सर्कल का नया सर्कल सचिव चुना गया

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 : GAUTAM ; दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ सर्कल परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सर्कल फरीदा Read More...

1/22/2026 7:10:38 PM
बाबा खाटू श्याम के साथ नगर परिक्रमा को मंत्री राजेश नागर ने किया रवाना 

गांव भूआपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में खाटू मंदिर से हेलीकॉप्टर से लाई ज्योति हुई स्थापित 

FARIDABAD NEWS 22 JAN 2026 : GAUTAM : गांव भुआपुर में खाटू श्य Read More...


Welcome