- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,19 January , 2026
17 लाख रुपए की लागत से और विशाल बनेगी राजा जैत सिंह की प्रतिमा : राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने गांव नीमका में राजा जैत सिंह की प्रतिमा को और विशाल बनाने के लिए संचालन समिति को 17 लाख रुपए का चैक सौंपा। वह यहां गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान शिवम नागर को आशीर्वाद देने के लिए आयोजित समारोह में पहुंचे थे। जिसमें बड़ी संख्या में सरदारी भी मौजूद थी।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राजा जैत सिंह का इतिहास हमारी आने वाली संतान को राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाएगा। इसके लिए राजा जैत सिंह स्टेडियम में महान राजा जैत सिंह की एक विशाल प्रतिमा लगाने का निर्णय पिछले दिनों सरदारी ने किया था। जिसको पूरा करते हुए आज मैं 17 लाख रुपए का चेक संचालन समिति को सौंप रहा हूं। मुझे उस दिन का इंतजार रहेगा जब यह समिति जल्द से जल्द राजा की विशाल प्रतिमा को लगाने और उस स्थल को सुंदर बनाने का काम पूरा करेगी।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि शिवम नागर पहलवान ने थोड़ी ही उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर हमारे नीमका, तिगांव विधानसभा और हरियाणा का नाम रोशन किया है। मैं शिवम को आशीर्वाद देता हूं कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें। नागर ने कहा कि हमारी हरियाणा की सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग कर रही है। इसके लिए हमारी मोदी सरकार ने भी खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ी चमक रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने में हरियाणा पूरे देश में नंबर एक पर है। उन्होंने स्वैच्छिक कोष से शिवम नागर पहलवान को एक लाख रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर ओलंपिक चैंपियन जयप्रकाश पहलवान, निंदर पहलवान, मुखराम पहलवान, योगेंद्र कसाना, देबू पहलवान, कोच जयदीप पहलवान, चौधरी खड़क सिंह, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद संजीव सरपंच, अमन नागर, दयानंद नागर, गिरिराज डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग, समरेश चंदीला, हेमंत शर्मा प्रधान आईएमटी एसोसिएशन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अलग अलग सरकारी विभागो, बोर्ड व निगमो के सेंकड़ो अस्थाई व स्थाई कर्मचारियों ने ओपन थियेटर सेक्टर 12 Read More...
ईडी के छापे के बाद पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : रोहतक के कांग्रेस सांसद दी
Read More...
17 लाख रुपए की लागत से और विशाल बनेगी राजा जैत सिंह की प्रतिमा : राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने गांव नीमका Read More...
बड़े स्तर पर हरियाणा के डीएफएससी और डीएफएसओ तबादले
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM ; पिछले दिनों हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति Read More...
गांव नीमका के निवासियों ने राजा जैत एन्क्लेव में की रजिस्ट्री करवाने की मांग
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजि Read More...
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : नववर्ष के पावन अवसर पर मानव जीवन में स्थायी, सकारात्मक और भाव स्वभाव परिवर्तन का संदेश देते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.), फरीदाबाद द्व Read More...
बोले विरोध करने वालों को शिखंडी करार दिया, सीधा लडऩा सीखो, शिखंडी क्यों बने फिर रहे हो
शिखंडियों पर तो मैं भी हथियार नहीं उठाता, मुकाबला करना है तो सीधा करो
PRITHLA NE
Read More...
पत्रकारिता की भूमिका और सुरक्षा पर हुआ मंथन
FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रांत के सहकार भारती मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा सहकारिता दिवस सप्ताह के Read More...