FARIDABAD

HindustanVision Monday,19 January , 2026
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची प्रॉपर्टी आईडी न बनने की शिकायत 

गांव नीमका के निवासियों ने राजा जैत एन्क्लेव में की रजिस्ट्री करवाने की मांग 

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजित खुले दरबार में पहुंचे नीमका के लोगों ने राजा जैत एन्क्लेव में रजिस्ट्री करवाने और प्रॉपर्टी आईडी बनाने की मांग।

निवासियों ने कहा कि राजा जैत उनके गांव की जमीन पर बसा है जिसे सरकार ने नियमित करने के बाद नगर निगम क्षेत्र में दे दिया है लेकिन नगर निगम उनकी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बना रहा है जिससे उनकी रजिस्ट्री संबंधी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सड़क नाली आदि के काम भी करवाए जाने की मांग की। 

मंत्री राजेश नागर ने निगम अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी देने के लिए कहा और समस्या का हल देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का शहरी क्षेत्र हो या पंचायत का ग्रामीण क्षेत्र हो। हम सभी जगह विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राजा जैत एन्क्लेव में विकास कार्यों की जरूरत अनुसार फाइल बनवाने की बात कही। इसी प्रकार गांव मवई में आने वाली कालोनियों मवई कॉलोनी के कुछ पार्ट, जस्सी कॉलोनी, महेंद्र कॉलोनी, शिव शक्ति एन्क्लेव, पीर बाबा कॉलोनी, शक्ति नगर, गड्ढा कॉलोनी, भोपाल कॉलोनी, करुणा नगर, भोपाल कॉलोनी, यमुना एन्क्लेव आदि से भी नियमितीकरण की मांग आईं। जिनपर मंत्री ने अधिकारियों से फिजीबिलिटी रिपोर्ट तलब की है। 

परिजनों ने मंझावली पुल से दस दिन से गायब हुए महेंद्र उर्फ नरेंद्र की खोज करने की जिम्मेदारी डीएलएफ सीआईए को सौंपने की मांग रखी। मंत्री ने गुमशुदा व्यक्ति की ढूंढ में देरी करने पर हैरानी जताते हुए पुलिस के आला अधिकारी को इस मामले में जांच तेज करने अथवा सीआईए को सौंपे जाने के लिए कहा। इसके अलावा सेहतपुर में रास्ते को चौड़ा करने, फरीदपुर में खेल मैदान बनाने की मांग पर भी मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से जवाब मांगा। मंत्री नागर ने बताया कि उनके घर या ऑफिस आने वाले स्वजनों की समस्या का निराकरण वह प्राथमिकता से कर रहे हैं। हमारा काम जनता की सेवा करना ही है। 

मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची प्रॉपर्टी आईडी न बनने की शिकायत 

More News

1/19/2026 5:13:25 PM
मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची प्रॉपर्टी आईडी न बनने की शिकायत 

गांव नीमका के निवासियों ने राजा जैत एन्क्लेव में की रजिस्ट्री करवाने की मांग 

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजि Read More...

1/19/2026 5:06:07 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा मानवता के पुनरुत्थान हेतु भाव–स्वभाव परिवर्तन क्रांति का प्रेरणादायक आयोजन

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : नववर्ष के पावन अवसर पर मानव जीवन में स्थायी, सकारात्मक और भाव स्वभाव परिवर्तन का संदेश देते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.), फरीदाबाद द्व Read More...

1/19/2026 4:56:49 PM
सद्भाव यात्रा का विरोध करने वालों पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का निशाना

बोले विरोध करने वालों को शिखंडी करार दिया, सीधा लडऩा सीखो, शिखंडी क्यों बने फिर रहे हो
शिखंडियों पर तो मैं भी हथियार नहीं उठाता, मुकाबला करना है तो सीधा करो
PRITHLA NE Read More...

1/19/2026 4:52:46 PM
सहकारिता दिवस सप्ताह पर प्रांत स्तरीय मीडिया सम्मेलन आयोजित

पत्रकारिता की भूमिका और सुरक्षा पर हुआ मंथन

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा प्रांत के सहकार भारती मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा सहकारिता दिवस सप्ताह के Read More...

1/19/2026 4:48:13 PM
नशें में वाहन बिलकुल भी ना चलाए : चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश देशवाल

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी पर आज जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के Read More...

1/19/2026 4:31:59 PM
फरीदाबाद में जुटे प्रबुद्ध नागरिक, राष्ट्र साधना के 100 वर्षों पर हुआ गहरा मंथन

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (फरीदाबाद महानगर पूर्व) द्वारा आज सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में 'प्रबुद्ध नागरिक संग Read More...

1/19/2026 4:26:33 PM
रघुबीर तेवतिया बोले 7 गावों के हजारों करोड रूपये लेने के बावजूद विकास क्यों है शून्य, कहां गया गावों का पैसा

FARIDABAD NEWS 19 JAN 2026 : GAUTAM ;  फरीदाबाद नगर निगम सदन की सोमवार को आयोजित बैठक में पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया ने विशेष रूप से भाग लेकर पृथला क्षेत्र के Read More...

1/17/2026 8:14:29 PM
बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” को जनता का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है

FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को मिल रहा सर्वदलीय समर्थन : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं पूर्व स Read More...


Welcome