- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,23 December , 2025
DGP ओपी सिंह का भ्रष्टाचार पर बड़ा फैसला...
CHANDIGARH NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि यदि हरियाणा में कोई भी पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, तो उसे न तो निलंबित किया जाएगा और न ही लंबी जांच प्रक्रिया में उलझाया जाएगा, बल्कि उसे सीधे नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।
DGP ओपी सिंह ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ठग और बदमाश, चाहे वे समाज में हों या पुलिस विभाग के भीतर, कानून से ऊपर नहीं हैं। पुलिस विभाग की स्पष्ट नीति है—कानून को जवाब दो।
उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश के सभी एसपी और सीपी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाएं, उनके खिलाफ जांच बैठाने की जरूरत नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 311(2) के तहत मिली असाधारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए ऐसे कर्मियों को तुरंत सेवा से बर्खास्त किया जाए।
DGP ने कहा कि पिछले दो महीनों में जो भी पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ इसी नीति के तहत कार्रवाई की गई है और आगे भी यही सख्त रुख अपनाया जाएगा।
अपने संदेश के अंत में DGP ओपी सिंह ने दो टूक शब्दों में लिखा ;
“जैसी करनी, वैसी भरनी......इस फैसले को हरियाणा पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है, जिससे पुलिस महकमे में साफ-सुथरी और जवाबदेह कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
KURUKSHETRA NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने जांच कमेटी की रिपोर्ट में आदेशों की अवहेलना करने वाले Read More...
DGP ओपी सिंह का भ्रष्टाचार पर बड़ा फैसला...
CHANDIGARH NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त Read More...
FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM ; डी.एच.बी.वी.एन फरीदाबाद सेक्टर-23 स्तिथ अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय परिसर के सामने हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने ऑनल Read More...
FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : भारत के महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी, आर्य समाज के सन्यासी एवं महर्षि दयानंद की शिक्षाओं का प्रसार करने वाले स्वामी श्रद्धानंद का Read More...
FARIDABAD NEWS 23 DEC 2O25 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद आयुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क Read More...
FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : Prof. Rajive Kumar, Vice-Chancellor of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today released a comprehensive Read More...
FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़ Read More...
FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल, सेक्टर 15 में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल द्वारा विमल खंडेलवाल को भारतीय जनता पार् Read More...