FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,23 December , 2025
स्वामी श्रद्धानंद के 99वें बलिदान दिवस पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : भारत के महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी, आर्य समाज के सन्यासी एवं महर्षि दयानंद की शिक्षाओं का प्रसार करने वाले स्वामी श्रद्धानंद का आज 99वां बलिदान दिवस ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल परिसर में बड़ी सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां निधि पब्लिक स्कूल , ब्राइट फ्यूचर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारियों, विभिन्न गुरुकुलों के ब्रह्मचारियों ने लगभग 4 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक, आर्य समाज सेक्टर 19 के पूर्व प्रधान एवं श्रध्दा मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. गजराज सिंह आर्य ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र आहूजा, अमन सिंह शास्त्री, महेश आर्य ,संजय खट्टर, देशबंधु आर्य ,स्वामी आनंद मित्र , अशोक आर्य, मूलचंद आर्य, राजकुमार आर्य, अनुज प्रताप सिंह चौहान, जितेंद्र तायल, डॉक्टर वीरेंद्र शास्त्री योगाचार्य सहित अनेक आर्य समाज के संतों ने भी शोभा यात्रा में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने आर्य समाज के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया हिंदू धर्म से भटक चुके लोगों को पुनः हिंदू धर्म में मिलाने का कार्य किया, लेकिन 23 दिसंबर 1926 को एक व्यक्ति द्वारा उनकी हत्या कर दी गई । जिसके कारण देश ने एक महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक को खो दिया । शोभा यात्रा श्रद्धा मंदिर स्कूल से चलकर ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न कॉलोनी, सोसाइटियों के समक्ष से गुजरते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह- जगह भारी स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान मंझावली गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा योग प्रदर्शनों का आयोजन भी किया।

स्वामी श्रद्धानंद के 99वें बलिदान दिवस पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 

More News

12/23/2025 4:57:08 PM
विरोध प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव पावर के नाम यूनियन ने पोलिसी की खिलाफत में अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM ; डी.एच.बी.वी.एन फरीदाबाद सेक्टर-23 स्तिथ अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय परिसर के सामने हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने ऑनल Read More...

12/23/2025 4:53:30 PM
स्वामी श्रद्धानंद के 99वें बलिदान दिवस पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : भारत के महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी, आर्य समाज के सन्यासी एवं महर्षि दयानंद की शिक्षाओं का प्रसार करने वाले स्वामी श्रद्धानंद का Read More...

12/23/2025 4:51:39 PM
कोहरे में दुर्घटना बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप बहुत ज़रूरी : देवेंदर सिंह 

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2O25 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद आयुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़क Read More...

12/23/2025 4:48:31 PM
Vice-Chancellor Prof. Rajive Kumar Releases Book on 'Photo Patrakarita'

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : Prof. Rajive Kumar, Vice-Chancellor of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, today released a comprehensive Read More...

12/23/2025 4:46:34 PM
नाबालिग बच्चों को प्यार दें वाहन बिलकुल ना दें : धर्मपाल 

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : जिला फरीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण मुनीश सहगल डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशनुसार एवं राज्य सड़ Read More...

12/23/2025 4:44:09 PM
भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने विमल खंडेलवाल

FARIDABAD NEWS 23 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल, सेक्टर 15 में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल द्वारा विमल खंडेलवाल को भारतीय जनता पार् Read More...

12/23/2025 4:37:59 PM
डा. राजेश भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक, 29 दिसंबर को होगा प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 : GAUTAM : डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1 व प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के अधिकारियों की एक संयु Read More...

12/22/2025 7:54:21 PM
कोहरे के दौरान सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है : राजेश दुग्गल

FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 ; GAUTAM : कोहरे के दौरान सड़क पर दृश्यता बहुत कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। जिस संबंध में राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आ Read More...


Welcome