- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,16 December , 2025
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एसवीएसयू को स्किल इकोसिस्टम को और अधिक मज़बूत बनाने का जिम्मा सौंपा
PALWAL NEWS 16 DEC 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विशवविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कौशल जगत के विविध आयामों पर विमर्श किया। देश के स्किल इको सिस्टम में अपेक्षित परिवर्तनों में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की भूमिका पर भी बैठक में मंथन किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल विकास से लेकर पाठ्यक्रम और मानकीकरण में अग्रदूत की भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल प्रणाली में विकसित सामग्री की गुणवत्ता जांचने और पाठ्यक्रम विकास के लिए विशेषज्ञों के सुझाव आमंत्रित किए हैं, ताकि इस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का मार्गदर्शन करने और उनकी सहायता करने की दिशा में आगे बढ़ कर भूमिका निभानी चाहिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से यह मुलाकात बहुत प्रेरक रही। उनकी इसी प्रेरणा से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अब अपने सामर्थ्य और क्षमताओं का अधिक सदुपयोग करेगा। विश्वविद्यालय अपनी बौद्धिक सम्पदा से कौशल शिक्षा और इको सिस्टम को और अधिक मज़बूत बनाने में अपना योगदान पहले से ज्यादा सुनिश्चित करेगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUITAM हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र आज बुधवार को वर्षों तक फ रीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे स्व. बीआर ओझा Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321- Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : भारत सरकार की 2026 तक टी. बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख् Read More...
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने बुधवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाटा पुल के पास बसी झुग्गी एवं रेहड़ी पटरी वालों से मु Read More...
14 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक कर फायर कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरेंगे पालिका कर्मचारी : शास्त्री
FARIDABAD NEWS 11 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...