FARIDABAD

HindustanVision Friday,21 November , 2025
तिगांव अनाज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्री राजेश नागर ने दिलाई शपथ 

नई टीम मंडी की व्यवस्थाओं को और बेहतर करेगी 

FARIDABAD NEWS 21 NOV 2025 : GAUTAM : अनाज मंडी का 3 साल से खाली पड़ा चेयरमैन का पद भर गया है। नवनियुक्त चेयरमैन को मंत्री राजेश नागर ने आज शपथ दिलाई। उनके साथ वाइस चेयरमैन श्रीपाल को भी शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वह अनाज मंडियों को और बेहतर करने पर काम कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि नई टीम इसमें उनका सहयोग करेगी। स्थानीय नागरिकों की मांग पर उन्होंने अनाज मंडी के शेड को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए नॉमिनल चार्ज पर दिए जाने की सहमति दी। स्थानीय लोगों ने उनसे ब्याह शादी के लिए किराया बहुत ज्यादा होने की बात कही थी, जिस पर मंत्री ने यह संस्तुति की है।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं, जिसमें हम सभी मिलकर उनका सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा की जनता का भी भारी सहयोग है कि उन्होंने विकास के पहिए को निरंतर चलाए रखने के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार को चुना है। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में विश्राम गृह बनाए जाने की मांग को भी आगे बढ़ाए जाने की बात कही। 

इस अवसर पर तिगांव अनाज मंडी के नवनियुक्त चेयरमेन राजेश्वर कोराली और वाइस चेयरमैन श्रीपाल ने मंत्री राजेश नागर के निर्देशन में बेहतर कार्य करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी होना सोप गई है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

इस अवसर पर मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, तिगांव सरपंच वेद प्रकाश, तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप, अरूआ सरपंच सुभाष, फ़ैज़ूपुर सरपंच बृजभान, देवी राम कोराली, अजीत सिंह कोराली, नेपाल भाटी कोराली, विरम नंबरदार कोराली, देवराज गोयल, जगबीर अधाना, दयाराम अधाना, वेदपाल, विनोद, राजेश सरपंच कटेसरा , राजेंद्र नागर,कमल, चंदर,वीरपाल,अमन नागर,अजयपाल ,अशोक सरपंच आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

तिगांव अनाज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्री राजेश नागर ने दिलाई शपथ 

More News

11/21/2025 7:14:34 PM
एआई मानवीय रचनात्मकता और गहन सोच का विकल्प नहीं : राजीव जेटली

दिल्ली एनसीआर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 2000 विद्यार्थियों ने किया अवलोकन
पत्रकारिता के पवित्र पेशे में नहीं हो सकता तथ्यों से खिलवाड़ : अखिलेश शर्मा
विद्यार्थियों का पोर्टफोलिय Read More...

11/21/2025 7:09:07 PM
एसवीएसयू और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला संपन्न 

दिग्गजों ने किया हाइड्रोजन ऊर्जा पर मंथन 

PALWAL NEWS 21 NOV 2025 : GAUTAM :  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सं Read More...

11/21/2025 7:06:01 PM
हेलमेट आईएसआई मार्क ही पहनें : यश गर्ग 

हेलमेट पुलिस को देखकर नही ,अपने परिवार को देखकर पहने

FARIDABAD NEWS 21 NOV 2025 : GAUTAM : जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिव Read More...

11/21/2025 7:02:43 PM
तिगांव अनाज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्री राजेश नागर ने दिलाई शपथ 

नई टीम मंडी की व्यवस्थाओं को और बेहतर करेगी 

FARIDABAD NEWS 21 NOV 2025 : GAUTAM : अनाज मंडी का 3 साल से खाली पड़ा चेयरमैन का पद भर गया है। नवनियुक्त चेयरमैन Read More...

11/20/2025 6:50:20 PM
श्री कृष्ण जन्मभूमि अविलंब हिंदुओं को सौंपा जाए ; दिनेश फलाहारी 

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर का अभिनंदन समारोह 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : श्र Read More...

11/20/2025 6:45:20 PM
“एक भारत श्रेष्ट भारत” की थीम पर सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र के बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन

44 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा “एक भारत — श्रेष्ठ भारत” थीम प Read More...

11/20/2025 6:13:24 PM
सीखो कमाओ और आत्मनिर्भर बनो , एफएलसीसी की कौशल विकास पहल

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र  (एफएलसीसी) फरीदाबाद में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन, शैक्षणिक विकास, Read More...

11/20/2025 6:09:51 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एआईसीटीई-वाणी कार्यशाला का सफल समापन

स्मार्ट सिटी कोई विकल्प नहीं, अपितु अनिवार्यता है : डॉ. शिव कुमार
FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फ Read More...


Welcome