FARIDABAD

HindustanVision Thursday,20 November , 2025
श्री कृष्ण जन्मभूमि अविलंब हिंदुओं को सौंपा जाए ; दिनेश फलाहारी 

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर का अभिनंदन समारोह 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने आज कहा कि हिंदू अपना हक मांग रहा है, आज नहीं तो कल न्यायालय और सरकार हमें हमारा हक जरूर देंगे। वह यहां फरीदाबाद में समाजसेवी रूप सिंह नागर को न्यास का राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

दिनेश फलाहारी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को अविलंब हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की। वह मंदिर की अदालती कार्रवाई में मुख्य पक्षकार हैं और मंदिर हिंदुओं को मिलने तक उन्होंने अन्न त्यागने और नंगे पैर रहने का व्रत लिया हुआ है। दिनेश फलाहारी ने बताया कि हम समस्त हिंदुओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए हमारा तरीका पूरी तरह से संवैधानिक रहा है। हम देश के संविधान पर भरोसा करते हैं और मांग करते हैं कि जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम का जन्म स्थल हिंदुओं को सौंपा गया है, उसी प्रकार मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर स्थान भी हिंदुओं को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि हम 21 बार अपने खून से सरकार के मुखियाओं को इस बारे में पत्र लिख चुके हैं। हमें अपने गोविंद पर पूरा भरोसा है कि न्याय हमारे पक्ष में होगा। 

दिनेश फलाहारी ने बताया कि समाजसेवी रूप सिंह नागर को न्यास का राष्ट्रीय संरक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे नागर द्वारा स्वीकार करने से सभी प्रसन्न हैं । इसी लिए आज न्यास के प्रमुख व्यक्तियों ने उनके निवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया है। हमें विश्वास है कि उनके साथ आने से हमारे संघर्ष को बल मिलेगा। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर ने कहा कि वह तन मन धन से न्यास के उद्देश्यों के साथ सहमत हैं और वह इस संघर्ष में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि राधा रानी गूजरी थीं और इस नाते भी हमारा भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने के संघर्ष को साथ देना नैतिक दायित्व है। 

इस अवसर पर संत प्रिया किशोरी भारद्वाज, राजेश पाठक राष्ट्रीय प्रवक्ता, नूंह की ब्रजमंडल यात्रा से जुड़े नत्थू सिंह ने भी संबोधन में रूप सिंह नागर के न्यास से जुड़ने को स्वर्णिम अवसर बताया। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े महिपाल बिड़लान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सचिन उपाध्याय दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, हेमंत पाण्डेय दिल्ली प्रदेश महासचिव, गौरव असोलिया दिल्ली प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

श्री कृष्ण जन्मभूमि अविलंब हिंदुओं को सौंपा जाए ; दिनेश फलाहारी 

More News

11/20/2025 6:50:20 PM
श्री कृष्ण जन्मभूमि अविलंब हिंदुओं को सौंपा जाए ; दिनेश फलाहारी 

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर का अभिनंदन समारोह 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : श्र Read More...

11/20/2025 6:45:20 PM
“एक भारत श्रेष्ट भारत” की थीम पर सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र के बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन

44 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा “एक भारत — श्रेष्ठ भारत” थीम प Read More...

11/20/2025 6:13:24 PM
सीखो कमाओ और आत्मनिर्भर बनो , एफएलसीसी की कौशल विकास पहल

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र  (एफएलसीसी) फरीदाबाद में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन, शैक्षणिक विकास, Read More...

11/20/2025 6:09:51 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एआईसीटीई-वाणी कार्यशाला का सफल समापन

स्मार्ट सिटी कोई विकल्प नहीं, अपितु अनिवार्यता है : डॉ. शिव कुमार
FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फ Read More...

11/19/2025 5:11:34 PM
त्याग व बलिदानों से भरा रहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जीवन : कौशिक

कांग्रेसी नेताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती
FARIDABAD NEWS 19 NOV 2025 : GAUTAM : भारत रत्न व पूर्व प्रथम महिला प्रधानम Read More...

11/19/2025 5:09:32 PM
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने 15वें अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं कौशल शिखर सम्मेलन में किया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व 

: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में मौलिकता और मानवीय रचनात्मकता को बनाये रखना होगा: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार 

:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक उपयोग और भविष्योन्मुखी शिक्षा Read More...

11/19/2025 5:04:46 PM
नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय : रणबीर गंगवा

PALWAL NEWS 19 NOV 2025 : GAUTAM ; श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सप्तम स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ए Read More...

11/19/2025 4:56:38 PM
44वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन की जीत

FARIDABAD NEWS 19  NOV 2025 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद ने MD यूनिवर्सिटी, रोहतक में हुए 44वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल (रोहतक-सोनीपत और झझर- Read More...


Welcome