FARIDABAD

HindustanVision Thursday,20 November , 2025
“एक भारत श्रेष्ट भारत” की थीम पर सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र के बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन

44 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा “एक भारत — श्रेष्ठ भारत” थीम पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2025 में प्रगति मैदान, नई दिल्ली में भव्य रूप से प्रस्तुत की गई। प्रगति मैदान में लगा हुआ देश का 44वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला अपने जोरो-शोरों पर है। जहाँ एक तरफ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में लोग खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं वही दूसरी और वहीं भिन्न- भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द भी उठा रहे हैं। इस अवसर पर आज ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा स्थापित सतयुग संगीत कला केंद्र के विद्यार्थियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम पर बहुत ही ग्यान वर्धक, संदेशप्रद प्रस्तुति दी गई जिसने सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया I
इस प्रस्तुति द्वारा आने वाले स्वर्णिम युग सतयुग का सन्देश दिया गया जिस समयकाल में समूचा
विश्व “एक भारत” था, जहाँ एक छत्र शासन था, सत्य-धर्म और पुण्य का बोल बाला था। उस युग में
किसी प्रकार का कोई भेद भाव नहीं होता। व सब मनुष्य ईश्वरीय हुक्म का पालन करते हैं और
उनके हर अभिव्यक्ति व कर्म शुद्ध व खालिस होते हैं। लेकिन समय के साथ जब स्वभावों में
परिवर्तन आया, तो त्रेता में ‘संकल्प’ जन्मा और वह द्वापर में और बढ़ा और कलियुग में वह अपनी
चरम सीमा पर पहुँच गया। सत्यज्ञान की जगह असत्य-अज्ञान छा गया और परमार्थ की जगह स्वार्थ
ने ले ली। वही भारत जो अखंड था, एक था ,टुकड़ों में बँट गया और खंड-खंड हो गया। परन्तु जिस
प्रकार रात के बाद सुबह आती है, वैसे ही कालक्रम अनुसार कलियुग के बाद सतयुग का आना
निश्चित है। अत: इस सुख-शांति व प्रकाशमय काल में प्रवेश पाने हेतु समय रहते ही कलुकाल के
दूषित भाव-स्वभाव त्याग अपने मन में सत्य का निष्कामता से विकास करें यानि समभाव-समदृष्टि
की युक्ति अनुसार, सबको एक सा समझते हुए व सबको एक नजर से देखते हुए, आपस में सद्‌भाव,
प्रेम और भाईचारे का संचार करें और अपनी आदिकालीन सतयुगी संस्कृति अनुरूप संतोष, धैर्य धारण
कर एकता, एक अवस्था का प्रसार करें।
मुख्य अतिथि सजन जी ने बताया कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत अपने आप में उत्तमता का प्रतीक
है पर यदि हम समभाव नज़रों में कर समदृष्टि हो जाते है तो एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ विशेष
भारत का नारा इस ब्रह्माण्ड में गूँज सकता है।”सबकी जानकारी हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा स्थापित ध्यानकक्ष जो की विश्व का पहला समभाव-समदृष्टि का स्कूल है व सरकार द्वारा “इनक्रेडिबल इंडिया” में और हरियाणा के प्रमुख पर्यटक स्थलों में भी सम्मिलित है। इस मेले में दिल्ली पवेलियन में लगे ध्यानकक्ष के स्टाल के माध्यम से भी सभी को एकता में आ, सतयुग की सर्वोत्कृष्ट संस्कृति अपनाने का विधिवत्‌ सुझाव दिया जा रहा है ताकि सबका चारित्रिक रूप से सतयुग की पहचान व मानवता का स्वाभिमान बन सके और पुन: अपनी उत्कृष्ट यथार्थ शान को प्राप्त हो सत्यमेव जयते के कथन को
सत्य सिद्ध कर सके।

“एक भारत श्रेष्ट भारत” की थीम पर सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र के बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन

More News

11/20/2025 6:50:20 PM
श्री कृष्ण जन्मभूमि अविलंब हिंदुओं को सौंपा जाए ; दिनेश फलाहारी 

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह नागर का अभिनंदन समारोह 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : श्र Read More...

11/20/2025 6:45:20 PM
“एक भारत श्रेष्ट भारत” की थीम पर सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र के बच्चों ने किया जोरदार प्रदर्शन

44 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में 

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि०) द्वारा “एक भारत — श्रेष्ठ भारत” थीम प Read More...

11/20/2025 6:13:24 PM
सीखो कमाओ और आत्मनिर्भर बनो , एफएलसीसी की कौशल विकास पहल

FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र  (एफएलसीसी) फरीदाबाद में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन, शैक्षणिक विकास, Read More...

11/20/2025 6:09:51 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एआईसीटीई-वाणी कार्यशाला का सफल समापन

स्मार्ट सिटी कोई विकल्प नहीं, अपितु अनिवार्यता है : डॉ. शिव कुमार
FARIDABAD NEWS 20 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फ Read More...

11/19/2025 5:11:34 PM
त्याग व बलिदानों से भरा रहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जीवन : कौशिक

कांग्रेसी नेताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती
FARIDABAD NEWS 19 NOV 2025 : GAUTAM : भारत रत्न व पूर्व प्रथम महिला प्रधानम Read More...

11/19/2025 5:09:32 PM
कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने 15वें अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं कौशल शिखर सम्मेलन में किया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व 

: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में मौलिकता और मानवीय रचनात्मकता को बनाये रखना होगा: कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार 

:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक उपयोग और भविष्योन्मुखी शिक्षा Read More...

11/19/2025 5:04:46 PM
नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय : रणबीर गंगवा

PALWAL NEWS 19 NOV 2025 : GAUTAM ; श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सप्तम स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ए Read More...

11/19/2025 4:56:38 PM
44वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन की जीत

FARIDABAD NEWS 19  NOV 2025 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद ने MD यूनिवर्सिटी, रोहतक में हुए 44वें इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल (रोहतक-सोनीपत और झझर- Read More...


Welcome