FARIDABAD

HindustanVision Saturday,15 November , 2025
दिव्यांग बच्चों को समर्पित भारत विकास परिषद के वार्षिकोत्सव को सभी ने सराहा

दिव्यांगों को सहारे की नहीं सहानुभूति और उनका साथ निभाने वालों की जरूरत है : पद्मश्री दीपा मलिक-

सामाजिक दायित्व, समावेशी विकास और भारतीय संस्कृति को समर्पित है भारत विकास परिषद: कृष्ण सिंघल
FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM ;
भारतीय विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें देश की प्रख्यात पैरा-ओलंपियन पद्मश्री एवं खेल रत्न-अर्जुन अवार्डी डॉ.दीपा मलिक मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी बोस विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने की। विशेष अतिथि के रूप में उद्योगपति सुदीप्तो रॉय चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल के अतिरिक्त  अध्यक्ष मनोज तंतिया, महासचिव अशोक बोयल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन अग्रवाल, मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन की प्रधानाचार्य रेनू अग्रवाल, वी.सी. सिन्हा, धर्मवीर गुप्ता और राकेश गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में भारतीय विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग बच्चों द्वारा श्री गणेश वंदना की अद्भुत एवं मनमोहक प्रस्तुति से हुई। इसके बाद दिव्यांग बच्चों द्वारा कश्मीर की डल झील, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की कला-संस्कृति को वहां की वेशभूषा एवं भाषा की खूबसूरत प्रस्तुतियों के दौरान समस्त सभागार तालियों से गुंजायमान हो गया।

पदमश्री अवार्डी डॉ.दीपा मलिक ने अपने संबोधन में अपने जीवन के संघर्ष का उल्लेख करते हुए दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा भारत विकास परिषद द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे सभी प्रोजेक्ट सराहनीय हैं। उन्होंने अन्य संगठन और सामाजिक लोगों से आह्वान किया वो भी दिव्यांग बच्चों की इसी तरह मदद करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सहारे की नहीं सहानुभूति और उनका साथ निभाने वालों की जरूरत है।

सभी बच्चों द्वारा स्लोगन और पोस्टर के साथ सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। अंत में प्रस्तुत की गई 'हम ही कौशल का विकास करते हैं' थीम पर आधारित आत्मेव प्रस्तुति में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद का पूरा कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी, समावेशी विकास और भारतीय संस्कृति की विविधता को समर्पित रहा। दिव्यांग बच्चों की सेवार्थ गतिविधियों को संचालित करने वाली पूरी टीम को उन्होंने साधुवाद दिया और भविष्य में और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सेंटर प्राचार्य रेनू अग्रवाल ने 2012 से चल रहे शिक्षा प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। मंच संचालन कर रहे राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर दिव्यांग चिल्ड्रन में 30-36 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।  भारत विकास परिषद द्वारा डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सेक्टर-8 में वर्ष 2022 से संचालित किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक महीने 8000 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पवन अग्रवाल ने धन्यवाद व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। तदुपरांत सभी ने सामूहिक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

दिव्यांग बच्चों को समर्पित भारत विकास परिषद के वार्षिकोत्सव को सभी ने सराहा

More News

11/15/2025 8:19:19 PM
टेलिग्राम टास्क के नाम पर 16, 34,521 रूपएकी ठगी, खाताधारक और खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई

FARIDABAD NEWS 2025 : GAUTAM : थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर धोखाधडी के मामले में निखिल कुमार व दीपांशु शर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प् Read More...

11/15/2025 8:07:23 PM
SRS International School के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर 2025 को SRS International School के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती Read More...

11/15/2025 7:52:49 PM
दीक्षा पब्लिक स्कूल में हुआ खेल महोत्सव का समापन

महिला क्रिकेट: रोमांचक टक्कर के बाद साधना सदन का ट्राॅफी पर कब्जा
FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल महो Read More...

11/15/2025 7:48:38 PM
दिव्यांग बच्चों को समर्पित भारत विकास परिषद के वार्षिकोत्सव को सभी ने सराहा

दिव्यांगों को सहारे की नहीं सहानुभूति और उनका साथ निभाने वालों की जरूरत है : पद्मश्री दीपा मलिक-

सामाजिक दायित्व, समावेशी विकास और भारतीय संस्कृति को समर्पित है भारत विक Read More...

11/15/2025 7:43:20 PM
भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही : राव नरेन्द्र

 

बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा

चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम, आचार संहिता की उल्लंघना प Read More...

11/15/2025 7:39:24 PM
राजकीय बहूतकनीकी फरीदाबाद संस्थान ने जीता स्वर्ण पदक

FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : राजकीय बहूतकनीकी फरीदाबाद संस्थान में इंटर पॉलिटेक्निक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बहुतकनीकी संस्थान फरीदाबाद ने यह टूर Read More...

11/14/2025 7:43:36 PM
सामवेद के मंत्रों का गान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है : विजय प्रताप

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 ; GAUTAM  : राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप,  Read More...

11/14/2025 6:40:27 PM
आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM ;  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा प Read More...


Welcome