FARIDABAD

HindustanVision Friday,14 November , 2025
आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM ;  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कराके मनाई गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व जिला प्रभारी सुधीर चौधरी ने सभी कांग्रेसियों के साथ पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने इस अवसर पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद रखी। देश की तरक्की में पंडित नेहरू का योगदान हमेशा विस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि देश ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलकर ही तरक्की की है। पंडित नेहरू की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चें उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं और उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चे बहुत प्यारे थे इसलिए वे चाचा कहलाए और उनके जन्मदिवस को पूरा भारतवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।
इस मौके पर जिला प्रभारी सुधीर चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने पूरे परिवार के साथ सारे सुख साधन छोडकर देश की आजादी के लिए काम किया और कष्ट भोगे। उन्होंने लम्बे समय तक जेल काटी और एक आम आदमी का जीवन जिया। पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में जो भारत के विकास की नींव रखी थी उसमें हर भारतीय को बराबर का हक अधिकार और सम्मान दिया है। उनकी शुरू की गई नीतियों के कारण ही देश ने विकास की नींव तय की और जो रास्ता शुरू किया उन्हें ही आज के विशाल भारत, महान भारत शिक्षित भारत, आधुनिक भारत, युवाओं के भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री चौधरी ने कहा कि उसी का नतीजा है कि आज हिंदुस्तान एक महान शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। नेहरु जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। देश की आजादी के बाद न केवल व्यवस्था को संभाला बल्कि देश की विभिन्न विचारधाराओं, पहनावे, संस्कृति के मूल भाव को एकता के बंधन में बाधा और भारत की एकता और अखंडता की नीव मजबूत की। उन्होंने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि वे पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्मनिरपेक्ष भारत को मजबूत करें। भाईचारे को मजबूत करें और महान भारत को बनाए रखने का काम करें।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन विनोद कौशिक, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, एस एल शर्मा, डॉ सौरभ भारद्वाज, संजय सोलंकी, बाबूलाल रवि, चुन्नू राजपूत, सुरेश बेनीवाल, वेद प्रकाश यादव, विकास फागना, राहुल नागर, राजकुमार यादव, पराग गौतम, सुहैल कुरैशी, इकबाल कुरैशी, नरेश गोयल, ओमप्रकाश पांचाल, जुबैर खान, राम प्रवेश, मनीष बौद्ध, रवि प्रतापगढ़, महेश बैंसला, प्रवीण शर्मा, सोनू ढाका  भी मौजूद रहे। 

आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

More News

11/14/2025 7:43:36 PM
सामवेद के मंत्रों का गान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है : विजय प्रताप

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 ; GAUTAM  : राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप,  Read More...

11/14/2025 6:40:27 PM
आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : कौशिक

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM ;  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा प Read More...

11/14/2025 6:37:57 PM
पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दूरदर्शी राजनेता, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी और प्रख्यात लेखक थे :  डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM : डॉ. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद में बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती का भव्य आयोजन
Read More...

11/14/2025 6:34:47 PM
जनादेश की यह ज्योति राष्ट्र के विकास को दे रही नई दिशा

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 ; GAUTAM : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन् Read More...

11/14/2025 6:27:33 PM
बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा फ़रीदाबाद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जीत का उत्सव

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM :  बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा क Read More...

11/14/2025 6:23:52 PM
बिहार में गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना : राजेश नागर 

मंत्री राजेश नागर के घर पर ढोल नगाड़ों और लड्डुओं के साथ हुआ बिहार जीत का स्वागत 

FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM : बिहार चुनाव में एनडीए की ब Read More...

11/13/2025 7:23:24 PM
जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन छात्रों का किया अनेको विषयों पर ज्ञानवर्धन

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2025 ; GAUTAM ; उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में राजकीय बालिक Read More...

11/13/2025 7:17:56 PM
J.C. Bose University hosts Entrepreneurship Summit & Investors Meet 2025

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2025 : GAUTAM : IPR Innovation and Incubation/Start-up division along with Institution’s Innovation Council (8.0) of  J.C. Bose University o Read More...


Welcome