- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,15 November , 2025
बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा
चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम, आचार संहिता की उल्लंघना पर मौन
FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोट जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की बी.टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शनिवार को फरीदाबाद के सैक्टर-12 स्थित टिम्पी फार्म में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, विधायक रघुबीर तेवतिया, जिला प्रभारी सुधीर चौधरी, पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, रोहित नागर, लखन कुमार सिंगला, पराग शर्मा, योगेश गौड़, मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ा व बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और वहां जिला उपायुक्त की मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी इस लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर पूरी मजबूती से खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ बी.आर. अंबेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बनाए गए संविधान के साथ कांग्रेस किसी भी सूरत में छेड़छाड़ और बदलाव नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा के निरंकुश और तानाशाही शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास झुकने का नहीं, बल्कि लडऩे का रहा है। इसलिए वोट चोरी की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक लेकर जाना है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई समझ सके। उन्होंने वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे पूरी एकजुटता के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में 1.52 लाख फर्जी वोट पाए गए हैं, इनमें पृथला में 58476, एनआईटी फरीदाबाद में 23500, बडख़ल में 14365, बल्लभगढ़ में 10765, फरीदाबाद में 10523 और तिगांव में 34443 वोट फर्जी पाए गए हैं।
भाजपा ने हरियाणा में अवैध तरीके से बनाई सरकार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में भाजपा ने अवैध तरीके से सरकार बनाई और जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार की चोरी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हर गांव.हर बूथए हर घर तक और हर व्यक्ति को बताना है कि जो वोट डाली जा रही है, वही सही जगह नहीं जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद की कांग्रेस कमेटी कभी पीछे नहीं रहेगी। जबसे उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रम को मजबूती से करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता 24 घंटे में किसी भी काम को लेकर उन्हें याद करेगा तो वह तुरन्त खड़े मिलेगें। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जब भी कोई हादसा या घटना हुई है कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हमेशा पीडि़त के साथ खड़े रहे है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी को उखाड़ फैंकने का काम करेगें। तभी कांग्रेस सत्ता में आएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतबीर डागर, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल, प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, विचार विभाग के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास दायमा, महिला अध्यक्ष फरीदाबाद सुनीता फागना, रेनू चौहान, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, ठा राजाराम, प्रियंका अग्रवाल, चुन्नू राजपूत, वेद प्रकाश यादव, सुमित गौड़, रेणू चौहान, मोहन ढि़ल्लो, एस.एल. शर्मा, विकास फागना, संजीव चौधरी, जवाहर ठाकुर, लवकेश कौशिक, इकबाल कुरैशी, डा. पराग गौतम, अनिल शर्मा, राजेन्द्र चपराना, उमेश कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, सुरेश बेनीवाल, शाहबुद्दीन, सुमित भाटिया, चंचल तंवर, अख्तर हुसैन, बाबूलाल रवि, पम्मी मान, रिन्कू चंदीला, ओमी यादव, जितेन्द्र चंदेलिया, देव वशिष्ठ, संजय कौशिक, एन.के. शर्मा, प्रेम, योगेश तंवर, धर्मबीर पोसवाल, सुहैल शैफी, गिरीश भारद्वाज, ईंशांत कथूरिया, शालिनी चोपड़ा, वंदना सिंह, अनिल बंसल, दीपक शर्मा, पंकज, देवेन्द्र दीक्षित, अनिल नेताजी, राजकुमार, रियाज खान, सुन्दर, रमेश कौशिक, महेश बैंसला, राजा सैनी, के.के. सरदाना, डा. एच.पी. माहौर, सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 2025 : GAUTAM : थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर धोखाधडी के मामले में निखिल कुमार व दीपांशु शर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प् Read More...
FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर 2025 को SRS International School के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती Read More...
महिला क्रिकेट: रोमांचक टक्कर के बाद साधना सदन का ट्राॅफी पर कब्जा
FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल महो
Read More...
दिव्यांगों को सहारे की नहीं सहानुभूति और उनका साथ निभाने वालों की जरूरत है : पद्मश्री दीपा मलिक-
सामाजिक दायित्व, समावेशी विकास और भारतीय संस्कृति को समर्पित है भारत विक Read More...
बिहार चुनाव में मतदाताओं को दिया गया प्रलोभन, महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की भेजी गई राशि, ट्रेन में मुफ्त यात्रा
चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम, आचार संहिता की उल्लंघना प Read More...
FARIDABAD NEWS 15 NOV 2025 : GAUTAM : राजकीय बहूतकनीकी फरीदाबाद संस्थान में इंटर पॉलिटेक्निक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बहुतकनीकी संस्थान फरीदाबाद ने यह टूर Read More...
FARIDABAD NEWS 14 NOV 2025 : GAUTAM ; भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा प Read More...