- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,06 November , 2025
JIND NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में व शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रहे जूनियर रेड क्रॉस (जे.आर.सी.) प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन की शुरुआत रेड क्रॉस प्रार्थना के साथ हुई। प्रशिक्षुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कर मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को दोहराया।
प्रथम सत्र में प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेष रूप से तिकोनी पट्टी के प्रयोग की विधि का प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि चोट लगने पर तिकोनी पट्टी किस प्रकार उपयोगी होती है, शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं, और हड्डी टूटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के रूप में क्या कदम उठाने चाहिए। बच्चों ने इस सत्र में अत्यंत रुचि दिखाई और स्वयं भी पट्टी बाँधने का अभ्यास किया। मास्टर ट्रेनर ममता शर्मा ने बच्चों को मोबाइल फोन के लाभ और हानि के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल एक उपयोगी साधन है, लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को मोबाइल का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उनका उद्देश्य है कि इन प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान कर समाज में आगे लाया जाए। उन्होंने कहा कि जे.आर.सी. जैसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। दिन के दूसरे सत्र में बच्चों ने रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण जैसे सामाजिक विषयों पर सुंदर पेंटिंग्स बनाईं। इन पेंटिंग्स के माध्यम से बच्चों ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की जानकारी देने के लिए माइंड क्यू सेंटर से सुखबीर और दीक्षा ने विशेष सत्र लिया। उन्होंने बच्चों को विभिन्न जीवन कौशलों के बारे में बताया और उन्हें जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि यह जानकारी उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। रेड क्रॉस सचिव रवि हुड्डा ने कहा कि प्रतियोगिताएँ बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे वे अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।
दिनभर चले प्रशिक्षण और गतिविधियों के बाद बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। चौथे दिन का यह सत्र बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और जीवनोपयोगी सिद्ध हुआ।
FARIDABAD NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : वोट चोर, गद्दी छोड़ मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा खुलासा करने के बाद लगातार देश भर में कांग्रेस पार्ट Read More...
KURUKSHETRA NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स में फरीदाबाद की योगासन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 2 नवम्बर से 6 नवम्बर तक कुरुक्षेत् Read More...
FARIDABAD NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : The Youth Red Cross Cell of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, in collaboration with Dr. Suraj Praka Read More...
JIND NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में व शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रहे जूनियर रेड क्रॉस (जे.आर.सी.) प्रशिक्षण शिविर के चौथे दि Read More...
FARIDABAD NEWS 06 NOV 2025 : GAUTAM : आर्य समाज एन एच 3 के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय 74वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आर्य समाज एन एच 3 में यज्ञ एवं आध्यात्मिक स Read More...
FARIDABAD NEWS 06 NOV 2025 ; GAUTAM ; फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का हमेशा ही प्रयास रहा है की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ व् खुश रखा जाये। स्वस्थ रहने के लिए सम Read More...
FARIDABAD NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM ; बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद के सुपुत्र मोनिक आज़ाद का विवाह 3 नवम्बर 2025 को दिवांश ग्रीन में हरीश वधाव Read More...
जे.आर.सी. कैम्प के तीसरे दिन .........................
JIND NEWS 05 NOV 2025 : GAUTAM : जूनियर रेड क्रॉस (जे.आर.सी.) कैम्प के तीसरे दिन बच्चों के सर्वांगीण
Read More...