FARIDABAD

HindustanVision Monday,15 September , 2025
जिला कांंग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हॉकी टूर्नामैंट में खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौंसला

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि खेलों से जहां मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं खेलों से सामाजिक भाईचारे की भावना को भी मिल मिलता है। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और युवाओं में इस खेल के प्रति बढ़ता रुझान इसकी लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है, खिलाडिय़ों को चाहिए कि वह हार-जीत का दरकिनार कर खेल को खेल भावना से खेले ताकि आपसी भाईचारा मजबूत हो सके। श्री कौशिक युवा टीम प्रिंस स्पोट्र्स क्लब सीही द्वारा सेक्टर-7 स्थित ग्राउंड में आयोजित 120वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बलजीत कौशिक का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। बलजीत कौशिक ने खिलाडिय़ों से हाथ मिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में खेल और खिलाडिय़ों को पूरा प्रोत्साहन दिया जाता था, लेकिन आज सूबे में भाजपा सरकार के राज में खिलाडिय़ों की घोर अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, इसके बावजूद इस खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कोई कारगर कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा में कोई खेल स्टेडियम नहीं बना, केवल घोषणाएं करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होनें घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम बनवाएं जाएंगे और युवा प्रतिभाओं को आगे लाकर प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला प्रिंस क्लब सीही और फेथ क्लब दिल्ली के बीच खेला गया, जिसे प्रिंस क्लब सीही की टीम ने जीत लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कमांडर मान साहब, वीरेंद्र डागर, के पी तेवतिया, अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद, अमित मलिक, देवेन्द्र दीक्षित, विनोद कौशिक, योगेश तंवर, राहुल दीक्षित, कुलदीप धर्मा, जीत सिंह, जितेंद्र तेवतिया, हेमराज तेवतिया, धर्मबीर तेवतिया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 

जिला कांंग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हॉकी टूर्नामैंट में खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौंसला

More News

9/15/2025 7:11:26 PM
Induction Program for Science Students begins at J.C. Bose University

 VC Prof. Rajive Kumar inspires Students with Multidisciplinary Path to Success

Students to look beyond Marks, strive for Holistic Development: Prof. Vijay Kumar Read More...

9/15/2025 7:08:58 PM
विकसित भारत : इंजीनियरों, शिक्षकों और समाज की भूमिका”विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), फरीदाबाद लोकल सेंटर द्वारा, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौ Read More...

9/15/2025 6:39:43 PM
जिला कांंग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हॉकी टूर्नामैंट में खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौंसला

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि खेलों से जहां मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं खेलों से स Read More...

9/15/2025 6:32:20 PM
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहली बार GERD-X प्रक्रिया एसिड रिफ्लक्स से जूझ रही 50 वर्षीय महिला का सफल इलाज

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 ; GAUTAM ; यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया, जो कई वर्षों से गंभीर एसिड रिफ्लक्स Read More...

9/15/2025 6:28:03 PM
आर्य समाज की 150वीं स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ; डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग द्वारा, IQAC और आर्य समाज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तथा ICSSR के अनुदानात्मक Read More...

9/15/2025 6:20:57 PM
कोई व्यक्ति अपने पुत्रों का नाम नारद और विभीषण नहीं रखता : मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 ; GAUTAM : उत्तर प्रदेश की चीनी एवं गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि नारद महापुराण कथा का तो अपना महत्व है ही लेकिन यदि इस कथा को व Read More...

9/15/2025 6:15:13 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी के अभ्यास के अंतिम दौर में लक्ष्मन व मेघनाथ युद्ध : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ;  आज श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि रामलीला का अभ्यास अपने अंतिम दौ Read More...

9/15/2025 6:07:31 PM
संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM : श्याम परिवार 3 सेक्टर की राम कथा में संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

श्याम सेवा Read More...


Welcome