FARIDABAD

HindustanVision Monday,15 September , 2025
आर्य समाज की 150वीं स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ; डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग द्वारा, IQAC और आर्य समाज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तथा ICSSR के अनुदानात्मक सहयोग और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के ज्ञान साझीदार सहयोग से आर्य समाज की 150वीं स्थापना जयंती पर दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “स्वामी दयानंद सरस्वती का वैदिक दर्शन” का भव्य आयोजन हुआ।

इस संगोष्ठी में भारत के 22 राज्यों और अमेरिका सहित विभिन्न देशों से विद्वान, शिक्षाविद, शोधार्थी और आर्यजन शामिल हुए। कुल 8 सत्रों में लगभग 120 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें दयानंद सरस्वती के वैदिक चिंतन, समाज सुधार, स्त्री शिक्षा, पर्यावरण संतुलन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सार्वभौमिक भाईचारे जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

प्रमुख वक्ताओं में डॉ. एस के सपोरी , प्रो. वीरेंद्र अलंकार (चंडीगढ़) प्रो. सुरेंद्र कुमार (रोहतक), डॉ एस के शर्मा, पद्मश्री डॉ सुकामा आचार्य ( रुड़की, रोहतक), डॉ सतीश प्रकाश (गयाना),श्री सत्यपाल आर्य, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, डॉ. विश्रुत आर्य (एटलांटा,अमेरिका), डॉ. अमरजीत आर्य (न्यूयॉर्क,अमेरिका), प्रो.बलवीर आचार्य (रोहतक), डॉ सत्यप्रिय आर्य (जम्मू), प्रो. सुनीता सैनी ( रोहतक), डॉ प्रियंका आर्य (जम्मू), डॉ पुष्पेंद्र जोशी ( पटियाला), डॉ कुलदीप आर्य ( अमृतसर) तथा अनेक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विद्वान सम्मिलित रहे। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ. अमित शर्मा की पुस्तक “शब्द संवाद” का भी विमोचन हुआ।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने देशभर से पधारे प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि “भारतीय ज्ञान परंपरा मात्र अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि आधुनिक जीवन के लिए भी सतत प्रेरणा का स्रोत है।मुख्य वक्ताओं ने दयानंद सरस्वती के सत्य, तर्क, शिक्षा और समाज सुधार के आदर्शों को आधुनिक जीवन के लिए प्रासंगिक बताया। विशेष रूप से यह संदेश उभरकर सामने आया कि ज्ञान तभी सार्थक है जब वह आचरण में उतरे और मानव कल्याण का माध्यम बने।

आर्य समाज की 150वीं स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में

More News

9/15/2025 7:11:26 PM
Induction Program for Science Students begins at J.C. Bose University

 VC Prof. Rajive Kumar inspires Students with Multidisciplinary Path to Success

Students to look beyond Marks, strive for Holistic Development: Prof. Vijay Kumar Read More...

9/15/2025 7:08:58 PM
विकसित भारत : इंजीनियरों, शिक्षकों और समाज की भूमिका”विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), फरीदाबाद लोकल सेंटर द्वारा, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौ Read More...

9/15/2025 6:39:43 PM
जिला कांंग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हॉकी टूर्नामैंट में खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौंसला

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि खेलों से जहां मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं खेलों से स Read More...

9/15/2025 6:32:20 PM
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहली बार GERD-X प्रक्रिया एसिड रिफ्लक्स से जूझ रही 50 वर्षीय महिला का सफल इलाज

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 ; GAUTAM ; यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया, जो कई वर्षों से गंभीर एसिड रिफ्लक्स Read More...

9/15/2025 6:28:03 PM
आर्य समाज की 150वीं स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ; डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग द्वारा, IQAC और आर्य समाज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तथा ICSSR के अनुदानात्मक Read More...

9/15/2025 6:20:57 PM
कोई व्यक्ति अपने पुत्रों का नाम नारद और विभीषण नहीं रखता : मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 ; GAUTAM : उत्तर प्रदेश की चीनी एवं गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि नारद महापुराण कथा का तो अपना महत्व है ही लेकिन यदि इस कथा को व Read More...

9/15/2025 6:15:13 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी के अभ्यास के अंतिम दौर में लक्ष्मन व मेघनाथ युद्ध : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ;  आज श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि रामलीला का अभ्यास अपने अंतिम दौ Read More...

9/15/2025 6:07:31 PM
संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM : श्याम परिवार 3 सेक्टर की राम कथा में संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

श्याम सेवा Read More...


Welcome