FARIDABAD

HindustanVision Monday,15 September , 2025
संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM : श्याम परिवार 3 सेक्टर की राम कथा में संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

श्याम सेवा परिवार खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 में चल रही नौ दिवसीय रामकथा में शनिवार को विशेष आयोजन हुआ। कथा प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से प्रारंभ होती है, जिसमें चित्रकूट से पधारे कथा वाचक कृष्ण प्रताप तिवारी जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर भक्तों को रामकथा का रसपान करा रहे हैं। आज के प्रसंग में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन हुआ।

इस अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंडल "कैली धाम "की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। मंडल के वरिष्ठ सदस्य पवन वशिष्ठ, प्रधान पारसमल एवं महासचिव मुकेश वर्मा कार्यकारिणी के साथ उपस्थित होकर के  व्यासपीठ पर पहुँचकर सम्मान अर्पित किया और कथा श्रवण किया। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम का जन्मोत्सव प्रसंग था, ऐसे में हनुमान मंडल का आना तो स्वाभाविक ही था। कथा श्रवण कर सभी को अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। कथा में मुख्य रूप से श्रवण करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ,पूर्व विधायक नीरज शर्मा, प्रसिद्ध उद्योगपति प्रेम पसरिचा, डॉक्टर रक्षित वशिष्ठ आदि लोगों ने कथा श्रवण की और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र युगों युगों तक हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा l कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में  राकेश महेश्वरी, राजेश शर्मा , मधुसूदन मटोलिया,कैलाश जोशी,  योगेश तिवारी ,  मदन गोपाल बंसल ,ललित गर्ग, राजेंद्र मुंदडा अशोक शर्मा ,बुधराम शर्मा, घनश्याम आहूजा ,रामानंद राठी ,हनुमान प्रसाद, पवन जोशी घीसाराम खंडेलवाल वासुदेव आदि अमित शर्मा ने मंच संचालन किया

कथा में मुख्य यजमान के रूप में श्याम सेवा परिवार के प्रधान और उद्योगपति कैलाशचंद शर्मा  धर्मपत्नी  के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ श्याम सेवा परिवार और संकट मोचन हनुमान मंडल के सभी  सदस्यों का सहभागिता रही और रामकथा का वातावरण पूरे परिसर में भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

More News

9/15/2025 7:11:26 PM
Induction Program for Science Students begins at J.C. Bose University

 VC Prof. Rajive Kumar inspires Students with Multidisciplinary Path to Success

Students to look beyond Marks, strive for Holistic Development: Prof. Vijay Kumar Read More...

9/15/2025 7:08:58 PM
विकसित भारत : इंजीनियरों, शिक्षकों और समाज की भूमिका”विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  द इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), फरीदाबाद लोकल सेंटर द्वारा, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौ Read More...

9/15/2025 6:39:43 PM
जिला कांंग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हॉकी टूर्नामैंट में खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौंसला

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि खेलों से जहां मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं खेलों से स Read More...

9/15/2025 6:32:20 PM
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहली बार GERD-X प्रक्रिया एसिड रिफ्लक्स से जूझ रही 50 वर्षीय महिला का सफल इलाज

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 ; GAUTAM ; यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया, जो कई वर्षों से गंभीर एसिड रिफ्लक्स Read More...

9/15/2025 6:28:03 PM
आर्य समाज की 150वीं स्थापना दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ; डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग द्वारा, IQAC और आर्य समाज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तथा ICSSR के अनुदानात्मक Read More...

9/15/2025 6:20:57 PM
कोई व्यक्ति अपने पुत्रों का नाम नारद और विभीषण नहीं रखता : मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 ; GAUTAM : उत्तर प्रदेश की चीनी एवं गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि नारद महापुराण कथा का तो अपना महत्व है ही लेकिन यदि इस कथा को व Read More...

9/15/2025 6:15:13 PM
श्री धार्मिक लीला कमेटी के अभ्यास के अंतिम दौर में लक्ष्मन व मेघनाथ युद्ध : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM ;  आज श्री धार्मिक लीला कमेटी एन आई टी एम ब्लाक के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि रामलीला का अभ्यास अपने अंतिम दौ Read More...

9/15/2025 6:07:31 PM
संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

FARIDABAD NEWS 15 SEPT 2025 : GAUTAM : श्याम परिवार 3 सेक्टर की राम कथा में संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का सम्मान , कथा श्रवण कर कमाया पुण्य

श्याम सेवा Read More...


Welcome