FARIDABAD

HindustanVision Sunday,03 August , 2025
ऑटो में बैठाकर मारपीट व लूट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 03 AUG 2025 : GAUTAM ; साहब सिंह वासी गाँव खरखौल जिला बदायुं उत्तर प्रदेश हाल संगम विहार, दिल्ली ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह 27/28 जुलाई  की रात को NHPC चौक मथुरा रोड पर संगम विहार जाने के लिये खडा था तो उसी समय एक ऑटो आया जिसमें 3-4 लडके बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे एक फोन और कुछ रूपये छीन तथा उससे उसके फोन पे का पासवर्ड भी पूछ लिया और उसे गुरुग्राम रोड पर झाडियो में उतार दिया। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए विक्की (18) वासी गांव बेनामी, अलीगढ हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद, विशाल (19) वासी गांव धर्मपुर, अलीगढ हाल करनल विहार, फरीदाबाद, शिवम (20) वासी मेहरेरा, एटा हाल राजीव कॉलोनी व जेशान (18) वासी अबजलपुर, गया बिहार हाल जीवन नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में घूम रहे थे और जब शिकायतकर्ता ने ऑटो रोकने के लिए इशारा किया तो उन्होंने उसे ऑटो में बैठाया और कुछ दूर ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की और उससे पैसे और फोन छीन लिया और फोन के पासवर्ड पूछकर के उसके फोन से पैसे निकाल लिये।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ऑटो में बैठाकर मारपीट व लूट करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

More News

9/10/2026 7:41:34 PM
संस्कारयुक्त परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार : आचार्य पुनीत शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम Read More...

9/10/2026 7:05:18 PM
रविवार तक चलेगा ईएसआईसी का सात दिवसीय योग शिविर, हवन के साथ होगा समापन

चिकित्सकों, विद्यार्थियों, अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल Read More...

9/10/2026 6:54:17 PM
टैक्स ऑडिट की जटिलताओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझना जरूरी : सीए नितिन कंवर

फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा 'नॉन-कॉरपोरेट फाइनेंशियल रिपोर्टिंग एवं टैक्स ऑडिट' पर सेमिनार का भव्य आयोजन

एसोसिएशन का संकल्प है  हर कानूनी अपडेट से रूबरू Read More...

9/10/2026 6:50:17 PM
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टिफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री को भी दिया धन्यवाद
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति
Read More...

9/10/2026 6:45:44 PM
 रजत जयंती वर्ष में महाराष्ट्र मित्र मंडल का भव्य श्री गणेश उत्सव

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM  : महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद (रजि.) इस वर्ष अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य Read More...

9/10/2026 6:34:38 PM
थैलेसीमिया बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के लिए आध्यात्मिक यात्रा

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : 23 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों ने डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा बकाला साहिब, श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री आनंदपुर साहिब में किए दर्शन फ Read More...

9/10/2026 6:17:49 PM
नर्सिंग होम्स एवं चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों पर IMA फरीदाबाद को गंभीर चिंता

FARIDABAD NEWS 10 SEP 2026 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ अपने आप को समाज सेवी कहने वाले लोग, फरीदाबाद के विभिन्न नर्सिंग होम्स और डायग्नोस्टिक सेंटर् Read More...

9/9/2026 8:20:03 PM
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 09 SEP 2026 : GAUTAM : बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार Read More...


Welcome