- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,03 August , 2025
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2025 ; GAUTAM ; प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निवारण करने का प्रयास किया। इस अवसर पर पहुंचे पल्ला सेहतपुर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बताया कि पल्ला से बसंत वाया सेहतपुर के लिए बनाए जा रहे रोड की पैमाइश ठीक नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। एक बार रोड बन जाने के बाद फिर इसमें सुधार की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। इसलिए समय रहते इस सडक़ की पैमाइश दोबारा कर ली जाए। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम के संयुक्त-आयुक्त को फोन कर सडक़ की पैमाइश दोबारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस पैमाइश को कर स्थानीय नागरिकों को संतुष्ट करें जिससे कि उनके मन की आशंका को दूर किया जा सके और विकास कार्य भी गति से पूरा हो। इसके लिए पैमाइश का काम जल्द से जल्द पूरा करके बताएं।
इसी प्रकार राशन डिपो संचालकों ने भी खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की और उनका कमीशन मिलने में हो रही देरी की ओर ध्यान दिलाया। डिपो संचालकों ने कहा कि समय पर कमीशन ना मिलने से उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार उन्होंने मंत्री के आदेश पर नियुक्त अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष जताया, जिसे सभी डिपो के मासिक भंडारण की रिपोर्ट तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया है। मंत्री राजेश नागर ने डिपो संचालकों से कहा कि वह चंडीगढ़ आ जाएं जहां विभाग के सभी अधिकारियों को बुलाकर आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार अन्य समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। राजेश नागर ने कहा कि वह अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली से सीख लेते हैं और कम से कम समय में अपने परिजनों को राहत देने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा में जनता ने हमें भारी बहुमत से जिता कर भेजा है इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं और क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं।
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTRAM : महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में 'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के तत्वावधान में दो दिवसीय "25वीं&n Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस Read More...
अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाधान शिविर के संबंध समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM : हरिया
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव बडोली, फरीदाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में Read More...
आज जिला के 07 केन्द्रों पर होंगे एनडीए व सीडीएस परीक्षा
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 ; GAUTAM ; अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन फरीद
Read More...
FARIDABAD NEWS 10 APRIL 2026 : GAUTAM ; आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड इंद्रिया ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया ह Read More...
: एलिमेंट्स कलमायका 2026: तकनीकी, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार उत्सवदो : : ; : दिवसीय उत्सम में तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित
Read More...
FARIDABAD NEWS 09 APRIL 2026 : GAUTAM : घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर Read More...