FARIDABAD

HindustanVision Friday,18 July , 2025
मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के विकास को लेकर निगम पार्षद और अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

BALLABGARH NEWS 18 JULY 2025 : GAUTAM ; विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज नगर निगम अधिकारियों और बल्लभगढ़ के पार्षदों के साथ बैठकर विकास कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक विधायक कार्यालय सेक्टर 8 पर की गई ।

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पo मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को विधानसभा के अंदर नए-नए कार्यों के बारे में भी अवगत कराया और नए कार्यों के स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, एसडीओ अमित चौधरी के साथ-साथ सभी जेई मौजूद रहे।

बैठक में प्रत्येक वार्ड के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मुजेसर गांव में बड़ा सामुदायिक भवन बनवाने के लिए फाइल तैयार करें उसके अलावा सेक्टर 22 - 23 में पीने के पानी की मात्रा बढ़ाई जाए 

बैठक में उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे,उन्होंने कहा मुजेसर गांव के बाबा हृदयराम मंदिर कुंड सहित अन्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इसके अलावा विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए की पार्षद रवि भगत द्वारा जनता कॉलोनी की नई सीवर लाइन की मांग पर तुरंत प्रभाव से कार्य किया जाए और इस कार्य को करने के लिए फाइल तैयार की जाए ताकि सरकार से मंजूरी के बाद यह कार्य शुरू किया जा सके। 

विधायक पo मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बल्लभगढ़ में स्मार्ट लाइब्रेरी बनाने के लिए जगह सुनिश्चित की जाए। 

इसके अलावा चावला कॉलोनी से लेकर सेक्टर 3 तक नई सीवर लाइन का भी एस्टीमेट तैयार किया जाए। 

बैठक में टिपरचंद शर्मा, पारस जैन, पार्षद योगेश शर्मा,पार्षद रवि भगत,पार्षद महेश गोयल,ज्ञानेंद्र भारद्वाज, स्वराज भाटी, नवीन चेची मौजूद रहे।

 विधायक मूलचंद शर्मा को आज बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में 60 फुट रोड से प्रेम खट्टर प्रधान वाली गली से पानी की समस्या की निकासी में अड़चन बने बिजली के खाली खड़े हुए खंबे के 

विषय में जानकारी मिली तो वे स्वयं मौके पर पहुंचे और निगम के अधिकारियों को बुलाकर बिजली के खंबे को जेसीबी की मदद से हटवाया, उन्होंने बताया कि इस पिलर को इसलिए हटवाया गया है कि यह पिलर सीवर लाइन के ऊपर था और लाइन डैमेज हो गई थी, उसके कारण सीवर लाइन की सफाई नहीं हो पाई थी।

उन्होंने जानकारी दी कि यह पुराना बिजली का खंबा था जिसे विभाग ने नया पिलर लगाने के बाद भी नहीं हटाया था । पानी निकासी के लिए अब इस लाइन को ठीक किया जाएगा चावला कॉलोनी में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

विधायक पंo मूलचंद शर्मा को अधिकारियों और जेसीबी के साथ मौके पर खड़ा देख चावला कॉलोनी के निवासी भी वहां पहुंच गए और विधायक पंo मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद महेश गोयल ,प्रेम खट्टर ,राजन छाबड़ा सहित चावला कॉलोनी के और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मंत्री के तुरंत लिए गए एक्शन से बेहद खुश नजर आए।

मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के विकास को लेकर निगम पार्षद और अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

More News

2/18/2026 2:28:13 PM
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल फिर बना बोर्ड परीक्षा केंद्र, गणित परीक्षा के बाद छात्रों में दिखी खुशी

FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM ; क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर विद्या Read More...

2/18/2026 2:21:41 PM
जींद के कब बच्चों ने नेशनल गोल्डन एरो अवॉर्ड में रचा इतिहास

इस वर्ष भी हरियाणा राज्य मे प्रथम स्थान किया हासिल

JIND NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान मे जींद जिले ने एक बार फिर से श Read More...

2/16/2026 9:00:28 PM
हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...

2/16/2026 8:57:35 PM
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...

2/16/2026 8:51:29 PM
एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्यु Read More...

2/15/2026 8:29:41 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में डीजीएचई अनुमोदित राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...

2/15/2026 8:23:50 PM
विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...

2/15/2026 7:49:57 PM
श्री गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, की व्यवस्थाओं सराहना

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...


Welcome