FARIDABAD

HindustanVision Saturday,26 April , 2025
 प्रिंसिपल, स्टाफ एवं छात्राओं ने मिलकर मंत्री राजेश नागर के प्रयास की सराहना की

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2025 : GAUTAM ; राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली में छात्राओं के लिए हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बस सेवा शुरू होने पर प्रिंसिपल, स्टाफ एवं छात्राओं ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली, फरीदाबाद में छात्राओं की बस सेवा संचालन की पुरानी मांग थी। जिसे लेकर हाल ही में प्राचार्या अर्चना वर्मा अपने स्टाफ के साथ मंत्री राजेश नागर से मिली थीं। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया था कि छात्राओं के पास महाविद्यालय पहुँचने के लिए कोई भी सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है और किराये-भाड़े में बहुत धन और समय खर्च करना पड़ता है। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने मौके पर ही महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, बल्लबगढ़ को फोन करके राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली की छात्राओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने के लिए कहा और परिवहन मंत्री एवं विभाग तक यह बात पहुंचाई। जिसके फलस्वरूप आज से महाविद्यालय परिसर तक एक स्पेशल बस चलना शुरू हो गई जिसपर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्राओं ने बस चालक और संवाहक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
वहीं सभी ने बस संचालन शुरू करवाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाले मंत्री राजेश नागर से मुलाकात कर उनका भी आभार जताया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नई स्पेशल बस सेवा शुरू होने से छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनके पैसे एवं समय की बचत हो सकेगी जिसका इस्तेमाल है शिक्षा को प्राप्त करने में करेंगी। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर व्यक्ति तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास बनाने में जुटी है। इसके लिए हम सब मिलकर काम कर रहे हैं जिसमें हमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य अर्चना वर्मा ने उम्मीद जताई कि नई बस सेवा शुरू होने से नई शैक्षणिक क्षेत्र में और भी अधिक छात्राएं यहां प्रवेश लेने के लिए प्रेरित होंगी।
 

 प्रिंसिपल, स्टाफ एवं छात्राओं ने मिलकर मंत्री राजेश नागर के प्रयास की सराहना की

More News

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...

10/2/2026 4:44:19 PM
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...

10/2/2026 4:40:21 PM
गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

Read More...


Welcome