FARIDABAD

HindustanVision Saturday,26 April , 2025
आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर लोगों की हत्याएं कर किया मानवता को शर्मसार : राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 26 APRIL 2025 : GAUTAM ; जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 हिन्दुओं की नृशंस हत्या को लेकर फरीदाबाद के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रधान राजेश भाटिया की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान राजेश भाटिया सहित अन्य व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर व कैंडल इत्यादि जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर जिस प्रकार से लोगों की हत्याएं की है, उसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है, ऐसे आतंकियों के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि इस प्रकार के हमले का दुस्साहस करने से पूर्व आतंकी दस बार सोचे। भाटिया ने आगे कहा कि सोमवार को सभी व्यापारी मिलकर डीसी साहब को ज्ञापन देगे।
 वहीं जवाहर कालोनी मार्किट के प्रधान नीरज भाटिया, लोहामंडी नेहरू ग्राउंड के प्रधान सीपी कालरा, एन.एच.-5 मार्किट के प्रधान तिलक भाटिया, ओल्ड फरीदाबाद मार्किट प्रधान नीरज मिगलानी आदि ने भी संयुक्त रुप से इस घटना की निंदा की और सरकार से मांग की कि आतंकियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इन्हें मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। चावला कालोनी बल्लभगढ़ मार्किट प्रधान जितेंद्र भारद्वाज, सराय मार्किट प्रधान सुशील गोयल , पर्वतीया कालोनी मार्किट प्रधान राममेहर, न्यू प्रेस कालोनी मार्किट प्रधान सुनील तंवर, हार्डवेयर एसो. के प्रधान मनीष अदलक्खा, महासचिव बंसीलाल कुकरेजा, फरीदाबाद इलेक्ट्रिकल एसो. प्रधान डीसी शर्मा, हरीश भाटिया, तिकोना पार्क मार्किट प्रधान विक्की रतड़ा, बल्लभगढ़ के प्रधान बिट्टू पंजाबी, राजकुमार चौधरी, आई.एस. जैन, आर के मल्होत्रा, वासदेव अरोड़ा, सेक्टर-7 मार्किट के प्रधान राकेश विरमानी आदि ने कहा कि पहले पुलवामा और अब पहलगाम जैसे जख्म हिन्दुस्तान ने बहुत सहन कर लिए है, लेकिन अब सरकार को इनका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए और पाकिस्तान से सभी रिश्ते खत्म करके कार्यवाही करनी चाहिए। वहीं व्यापारियों ने सरकार से इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग रखी। इस सभा में दविंदर डंग, भरत कपूर, चुन्नीलाल खत्री, जेपी शर्मा, अमित नरूला, सचिन भाटिया, बंसीलाल कुकरेजा, गिरीश अदलखा, अमरजीत सिंह भाटिया, संदीप भाटिया, शैलेश मुंद्रा, मनीष अदलखा, आई एस जैन, मनोज भाटिया, डी सी शर्मा, नीरज, तुषार खत्री, रितेश समानी, सुशील शर्मा, गौरव बेहती, सुमित खंडेलवाल, नीरज मिगलानी, वासुदेव अरोड़ा, हरीश भाटिया, इकबाल सिंह दलाल, विशाल भाटिया, वीके सैनी, रमेश मक्कड़, मोहनलाल, अमित, सोनू गुप्ता, सुनील गोयल, रामनाथ,रवि नागपाल, संजय भाटिया 1D,रिंकल भाटिया,अमर बजाज,हरीश सेठी, अमनदीप सिंह,जितेन्द्र मौजूद रहे।

आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर लोगों की हत्याएं कर किया मानवता को शर्मसार : राजेश भाटिया

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome