FARIDABAD

HindustanVision Monday,14 April , 2025
हिसार एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

पहले दिन हिसार एयरपोर्ट से कुल 10 ऑपरेशंस सफलतापूर्वक संचालित हुए : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 APRIL 2025 : GAUTAM ;
  हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा जब महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हिसार से पहली कमर्शियल उड़ान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इस फ्लाइट सेवा का उद्घाटन किया।

हिसार एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली कमर्शियल फ्लाइट श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना हुई, जिसमें पूरी क्षमता के साथ यात्री सवार थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सैनी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री  मुरलीधर मोहाल, हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गोयल सहित अन्य गणमान्य मंत्रीगण, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर 486 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी किया गया, जिससे एयरपोर्ट की यात्री वहन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

विपुल गोयल ने एयरपोर्ट के पहले दिन के संचालन पर प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि हिसार एयरपोर्ट प्रतिवर्ष 21 लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा। संचालन के प्रथम दिन आज कुल 10 ऑपरेशंस सफलतापूर्वक संचालित हुए, जिनमें दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार एवं हिसार से दिल्ली की कमर्शियल फ्लाइट्स भी शामिल थीं। इन चार उड़ानों में क्रमशः 64, 59, 41 एवं 56 यात्री सवार थे।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसे विकास और आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि हरियाणा के भविष्य की उड़ान है। श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट जाना एक शुभ संकेत है कि प्रभु श्रीराम की कृपा से हिसार एयरपोर्ट उन्नति के शिखर को छुएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं पूरे हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुशल नीतियों के लिए आभार व्यक्त करता हूं हैं और आगे भी प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी जी की नीतियों का क्रियान्वयन अपने दायित्व में करते रहूंगा।

 

हिसार एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट रवाना, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

More News

4/16/2025 7:03:13 PM
रेनू भाटिया ने किया महिलाओं से सम्बंधित केसों का निपटारा

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में महिलाओं से सम्बंधित केसों की जन सु Read More...

4/16/2025 5:54:11 PM
डा. राजेश भाटिया के जन्मदिवस पर शहर के गणमान्य लोगों ने दी बधाई

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ;  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक तथा ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया का जन्मदिवस आज धूमधाम से मनाया Read More...

4/16/2025 5:49:31 PM
पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का किया आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद के मार्गदर्शन में, फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द Read More...

4/16/2025 5:45:42 PM
लालच देकर ठगी करने के मामले मे साइबर थाना NIT की टीम ने 3 आरोपियों को दबौचा

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ;  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठागों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में शेयर मार्केट में निवेश करा मुनाफा कमाने के एक म Read More...

4/16/2025 5:42:58 PM
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह जमाई कालोनी में उजड़े हुए लोगों से मिलने पहुंचे

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 ; GAUTAM ; बुधवार को लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जमाई में हुई तोडफ़ Read More...

4/15/2025 8:53:38 PM
16 अप्रैल रेणु भाटिया राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मामलों की जन सुनवाई करेंगी

FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2025 ; GAUTAM ;   हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 16 अप्रैल, बुधवार को सुबह 11.30 बजे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवाल Read More...

4/15/2025 8:08:12 PM
मिशन जागृति महिला काउंसिल का गठन भावना चौधरी बनी अध्यक्ष 

FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2025 : GAUTAM ; समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और रचनात्मक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन जागृति द्वारा "Miss Read More...

4/15/2025 7:53:43 PM
आदमपुर में करोड़ों की लागत से बिजली से संबंधित नए कार्य हुए पूरे : कुलदीप बिश्नोई

HISAR NEWS 15 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा है भाजपा सरकार में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई व उनके Read More...


Welcome