
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में महिलाओं से सम्बंधित केसों की जन सुनवाई सुनवाई की। जिसमें ज्यादातर फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिला के मामलों पर सुनवाई की।
महिला आयोग की चैरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि आज पुलिस विभाग में विचाराधीन महिलाओं से संबंधित 47 केसो को रजिस्टर्ड करके लाये थे। आज आए 47 केसों में जिसमें ज्यादातर केसों को सुना और उनका मोके पर ही निपटान कर दिया। इसके अलावा 9 और मामले आए जिनमें कुछ मामलों को आगे विचार करने के लिए रखा गया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि महिला मामलों में अगर किसी महिला के सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट या अन्य कोई सरकारी डॉक्यूमेंट है तो उसकी सबसे पहले रिकवरी कराई जाए। उन्होंने बताया कि पहले वे खुद केस की स्टडी करते हैं, फिर संबंधित थानों के अधिकारियों से बातचीत कर प्रार्थी को बुलाकर केस का समाधान किया जाता है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों के प्रति पूरी सजगता से कार्य कर रहा है। महिलाओं पर होने वाले शोषण को रोकने के लिए हम कृत संकल्प हैं। आयोग की ओर से जिलास्तर पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों और केसों का निपटारा भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम दोनों पार्टियों को आमने सामने बैठाकर दोनों पक्षों की बातों को सुनकर केस का निपटारा कराते है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की अगर उनके पास महिला से सम्बंधित कोई कंप्लेंट आती है तो उसपर तुरंत कार्रवाई की जाए और कोई अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी, जिला संरक्षण एंव बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक, सभी महिला थानों की एसएचओ, आईओ और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
; गुरुग्राम में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह लगातार इस मामले पर अपडेट ले रही है और दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक मामले की सुनवाई में जब महिला ने बताया कि उनकी चार बेटियां है और उनके पति ने दूसरी शादी कर ली तो इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु ने सुनवाई करते हुए निर्देश दिए कि बच्चियों के पिता से उनकी परवरिश का नियामनुसार मानदेय लिया जाये। वही एक और अन्य मामले में शादी शुदा होने के बाद भी लिविंगइन रिलेशन पार्टनर के साथ रहने वाले एक मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई करते हुए उसको नियमानुसार सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए।
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 : GAUTAM ; पारिवारिक सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों के बाद सफाई का जमा सफाई कर्मचारियों पर छोड़ना गैर जिम्मेदाराना काम देश को स्वच्छ रखना Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM ; हर्ष गुप्ता फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने परोप Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM : जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फ Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गोयल के भतीजे एवं भाजपा के युवा नेता अमन गोयल ने कहा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में समूचे Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाय कि साइबर थाना बल्लभगढ में भीकम कॉलोनी बल्लभगढ में रहने वाली महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM :फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मह Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दु Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में आज विक्रम Read More...