
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में आज विक्रम सिंह आई ए एस, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में आज राजकीय आई टी आई ओल्ड फरीदाबाद में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा व कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा में तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ बिजेंद्र सोरोत सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा किया गया । उनके द्वारा प्रशिक्षुओं को सी पी आर की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए प्रश्न किये और सटीक भाषा में जवाब दिए। उनके द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को सी पी आर की जानकारी होनी चाहिए ताकि आपातकालीन स्तिथियों में किसी व्यक्ति की जान बचायी जा सके।
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं आजीवन सदस्य रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद डॉ एम पी सिंह ने बताया कि आम आदमी की सूझ-बूझ से किसी भी घायल, पीड़ित को बचाया जा सकता है। जरा सी गलती होने पर और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि रोगी तथा पीड़ित के अंदर के डर को निकालना चाहिए तथा सम्मान सूचक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए तथा रोगी के समय को व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिए।
उपाधीक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद पुरषोत्तम सैनी द्वारा प्रशिक्षुओं को रेडक्रॉस फरीदाबाद द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा नशा मुक्ति केंद्र, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट केंद्र, कामकाजी महिला आवास, नेचुरोपैथी केंद्र, रक्तदान इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
आई टी आई ओल्ड फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताया उन्होंने कहा कि इससे विधार्थियों और अध्यापकों को बेहद फायदा होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हम आगे भी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के साथ मिलकर ऐसे अनेकों कार्यक्रम करते रहेंगे जिससे विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि हो
प्रशिक्षक एम सी धीमान ने प्रशिक्षुओं को सी पी आर, हड्डी टूट आदि की जानकारी देते हुए पूर्व अभ्यास करवाया तथा ऑडियो वीडियो से शानदार प्रशिक्षण दिया।
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 : GAUTAM ; पारिवारिक सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों के बाद सफाई का जमा सफाई कर्मचारियों पर छोड़ना गैर जिम्मेदाराना काम देश को स्वच्छ रखना Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM ; हर्ष गुप्ता फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने परोप Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM : जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फ Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गोयल के भतीजे एवं भाजपा के युवा नेता अमन गोयल ने कहा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में समूचे Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाय कि साइबर थाना बल्लभगढ में भीकम कॉलोनी बल्लभगढ में रहने वाली महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM :फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मह Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दु Read More...
FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में आज विक्रम Read More...