FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,16 April , 2025
पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का किया आयोजन

FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद के मार्गदर्शन में, फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा बी आर पब्लिक स्कूल, संजय कालोनी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 700 विद्यार्थियों को विभिन्न सुरक्षा एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित नागरिक बनने के लिए तैयार करना तथा उन्हें समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना था।

सड़क सुरक्षा: ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट/सीट बेल्ट की अनिवार्यता और सतर्कता के महत्व को समझाया गया।

साइबर सुरक्षा: सोशल मीडिया, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा: छात्राओं को आत्मरक्षा, अधिकारों और अपराध की सूचना तुरंत देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

डायल 112 और इंडिया 112 ऐप: आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु इन सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी गई।

नैतिक जिम्मेदारियाँ: विद्यार्थियों को बताया गया कि वे देश का भविष्य हैं और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं।
उन्हें अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने, चुप्पी तोड़ने और हर छोटे-बड़े अपराध की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को पुलिस की आंख और कान बनकर अपराध और अन्याय से लड़ने के लिए जागरूक किया गया।

नशा विरोधी जागरूकता : कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि किसी को अवैध नशा बेचने वालों के बारे में कोई सूचना हो तो उसे हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 9050 891 508 पर साझा करें।

साथ ही स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है।
सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

फरीदाबाद पुलिस का यह प्रयास युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और सतर्क नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

“पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का किया आयोजन

More News

4/18/2025 7:36:48 PM
कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया

FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 : GAUTAM ; पारिवारिक सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों के बाद सफाई का जमा सफाई कर्मचारियों पर छोड़ना गैर जिम्मेदाराना काम देश को स्वच्छ रखना Read More...

4/18/2025 7:03:09 PM
शिक्षा में सुधार के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है : हर्ष गुप्ता

FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM ; हर्ष गुप्ता फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने परोप Read More...

4/18/2025 7:01:03 PM
रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया

FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2025 ; GAUTAM : जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फ Read More...

4/17/2025 9:43:40 PM
भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में फरीदाबाद का हो रहा चहुंमुखी विकास : अमन गोयल

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गोयल के भतीजे एवं भाजपा के युवा नेता अमन गोयल ने कहा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में समूचे Read More...

4/17/2025 7:51:45 PM
SIM चोरी कर खाता से पैसे निकालने के मामले में 3 आरोपियों को साइबर थाना बल्लभगढ ने किया काबू

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाय कि साइबर थाना बल्लभगढ में भीकम कॉलोनी बल्लभगढ में रहने वाली महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप Read More...

4/17/2025 7:48:43 PM
महिला की अश्लील फोटो बनाकर पैसे मांगने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने आरोपी को किया काबू

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM :फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मह Read More...

4/17/2025 7:39:54 PM
नेशनल हेराल्ड घोटाला सोनिया-राहुल के भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण : सोहनपाल सिंह

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी दु Read More...

4/17/2025 7:29:21 PM
बिजेंद्र सोरोत द्वारा तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 APRIL 2025 : GAUTAM : अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन एवं डॉक्टर मुकेश अग्रवाल महासचिव भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार में आज विक्रम Read More...


Welcome