
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 13 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित 'आमने-सामने कार्यक्रम' फरीदाबाद के चहुंमुखी विकास को लेकर परिचर्चा हुई। मैगपाई में आयोजित इस चर्चा में फरीदाबाद के प्रमुख नागरिकों के सामने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल उपस्थित रहे। सर्प्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण, साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सीवरेज, सड़क, यातायात प्रबंधन जैसी समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन हुआ जिसमें नगर निगम, बिजली बोर्ड, एफएमडीए एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
आमना-सामना कार्यक्रम की शुरुआत भारत सेवा प्रतिष्ठान के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल ने शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दों जैसे पानी, सड़क, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, बिजली व्यवस्था, नई सड़कों का विकास, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सभी मुद्दे मंत्री के सामने रखे। साथ-साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। चर्चा में उपस्थित लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बड़ी सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने पीने योग्य पानी कैसे सभी नागरिकों को सुलभता से मिलेगा उसकी जानकारी सभी को दी। कैसे नये बोरवेल लगाने की योजना है। कैसे खारे पानी से मुक्ति मिलेगी। एसटीपी का पानी कैसे फरीदाबाद के 400 पार्कों के पेड़-पौधों एवं पार्क की घास की सिंचाई के लिए मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को लेकर जो शुरुआत की है। हम उसको आगे बढ़ाते हुए एक पौधा अपने माता-पिता के नाम से लगाए। जिससे वह आने वाली पीढ़ियों के काम आऐ। सभी नागरिकों से अनुरोध कि सभी लोग आने वाली जुलाई में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और विशाल पौधारोपण को लेकर भी गंभीरता से कार्य करें।
श्री गोयल ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि शहरों में से कूड़ा उठाने के लिए एक बहुत बड़ी कंपनी को ठेका दिया गया था। उस कंपनी के प्रमोटर चीन के थे। उन्होने अपना कार्य ठीक नहीं किया। अब उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आने वाले दो महीने में कूड़ा उठाने के लिए नए लोगों को टेंडर दिया जाएगा। घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया की फरीदाबाद आने वाले कुछ महीनों में सुन्दर शहर बनने की प्रक्रिया में नजर आने वाला है। फरीदाबाद के सभी चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण जारी है जिसके तहत रंग बिरंगी लाईट, नई आकृति देना और कैमरे लगेंगे। ओल्ड फरीदाबाद में नया अस्पताल बन रहा है। नया बस अड्डा सेक्टर 61 में बन रहा है। फरीदाबाद में 200 ग्रीन इलेक्ट्रिक बसें आ रही है। श्री गोयल ने कहा कि 'भारत सेवा प्रतिष्ठान' द्वारा परिचर्चा का आयोजन बहुत ही सार्थक प्रयास है। यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करता है, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित कर फरीदाबाद के विकास में एक सकारात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने श्री कृष्ण सिंघल एवं भारत सेवा प्रतिष्ठान का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
मेयर प्रवीण जोशी ने भी बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम प्रशासन जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में भारत सेवा प्रतिष्ठान के चेयरमैन श्री कृष्ण सिंघल, अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव दीपक ठुकराल, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल गर्ग, सुरिंदर बंसल, अरुण वालिया, राज कुमार सीकरी, अरविंद गुप्ता सहित संस्था के पदाधिकारी, पार्षद कुलदीप सिंह साहनी, मुकेश अग्रवाल, नरेश नंबरदार, समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों में एच के बत्रा, एच एस बांगा, आर एस गांधी, रमेश गुप्ता, आनंद मेहता, डॉक्टर सुरेश अरोरा, डॉक्टर पुनीता हसीजा, गौतम चौधरी, राजीव गिरधर, संजय कुंडू ( पूर्व डीजीपी) आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बैठक संपन्न हुई।
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में महिलाओं से सम्बंधित केसों की जन सु Read More...
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक तथा ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया का जन्मदिवस आज धूमधाम से मनाया Read More...
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद के मार्गदर्शन में, फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द Read More...
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर ठागों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में शेयर मार्केट में निवेश करा मुनाफा कमाने के एक म Read More...
FARIDABAD NEWS 16 APRIL 2025 ; GAUTAM ; बुधवार को लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जमाई में हुई तोडफ़ Read More...
FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2025 ; GAUTAM ; हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया आगामी 16 अप्रैल, बुधवार को सुबह 11.30 बजे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवाल Read More...
FARIDABAD NEWS 15 APRIL 2025 : GAUTAM ; समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और रचनात्मक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन जागृति द्वारा "Miss Read More...
HISAR NEWS 15 APRIL 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा है भाजपा सरकार में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई व उनके Read More...