
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा फ़िल्म महोत्सव में 'चार' पुरस्कार जीतकर लौटे जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मीडिया विद्यार्थियों को कुलपति सुशील कुमार तोमर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। ट्रॉफी एवं सर्टिफ़िकेट देखकर प्रसन्न कुलपति प्रो.एस.के.तोमर ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपनी जड़ो से जुड़कर रहना और अपनी संस्कृति, संस्कार, सीख के लिए लघु फिल्म, वृत्तचित्र सशक्त माध्यम से दूसरों को अवगत कराने के लिए रचनात्मक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए। राष्ट्र के ऐतिहासिक प्रसंग, ज्वलंत मुद्दों एवं समाज की समस्यायों के समाधान में सिनेमा सबसे अधिक प्रभावी संचार माध्यम है। श्री तोमर ने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़कर अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान पर गर्व महसूस कराने का संदेश भी दिया।
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने से अधिक उसमें प्रतिभागिता करना महत्वपूर्ण होता है। जीत पर पारितोषिक और हार पर सीख मिलती है। दोनों ही हमें भविष्य के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने बताया कि सिनेमा मनोरंजन के साथ एक सोच भी गढ़ता है जिसका समाज पर अनुकूल-प्रतिकूल प्रभाव होता है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के टैगोर सभागार में विश्व संवाद केंद्र एवं सिने फिल्मस द्वारा हरियाणा फ़िल्म महोत्सव-2025 का 4-5 अप्रैल को आयोजन हुआ। जिसमें हरियाणा प्रदेश के विश्वविद्यालय, कॉलेज के हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में 600 से अधिक लघु फिल्म, वृत्तचित्र एवं रील की प्रविष्टियां आई। जिसमें 40 विभिन्न श्रेणियों में स्क्रीनिंग कर पुरस्कार वितरण किया गया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया।
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के मीडिया विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
1 - शॉर्ट फिल्म सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट पुरस्कार - 'ठाठ हरियाणा के' लघु फिल्म की स्क्रिप्ट गुंजन त्यागी।
2 - सर्वश्रेष्ठ शार्ट फिल्म में द्वितीय पुरस्कार - 'ठाठ हरियाणा के' लघु फिल्म का निर्देशन गुंजन त्यागी।
3 - सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री में द्वितीय पुरस्कार - 'सूरजकुंड' डॉक्यूमेंटरी का निर्देशन योगेश लांबा।
4 - सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म में सांत्वना पुरस्कार - 'कलाकार- एक जरिया' के निदेशक हिमांशी चौधरी।
फिल्म फेस्टिवल के लिए मीडिया विभाग के प्रोडक्शन टीम में वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी और अंजू सिंह के मार्गदर्शन में लघु फिल्म, वृत्तचित्र एवं रील तैयार की गई। दो दिवसीय हरियाणा फिल्म फेस्टिवल के दौरान विभिन्न मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। जिसमें "क्षेत्रीय (हरियाणवी) सिनेमा का महत्व और विकास: क्यों ज़रूरी है" में दीपक दूआ, अनूप लाठर, प्रवीण सिंगल, हरियाणवी संस्कृति के विकास में गीत-संगीत की भूमिका विषय पर पद्मश्री महावीर गुड्डू, महारथी कौशिक, महासिंह पूनिया और स्क्रिप्ट टू सिनेमा अद्वितीय काले, अतुल गंगवार, मनीष सैनी ने हरियाणवी सिनेमा के महत्व और उसके विकास को लेकर चर्चा की।
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा फ़िल्म महोत्सव में 'चार' पुरस्कार जीतकर लौटे जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि समाज सेवी सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में रैफर मुक्त अभियान को आज 126 वां दिन च Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM : रामनवमी की पवित्र बेला पर आज सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के उपरांत कई नवजात शिशुओं ने चोले डलवाए, उनका ना Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; करीब तीन दशक से शहर में पत्रकारिता कर रहे राजेश नागर अब हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बन गए हैं। Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथ Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; नवरात्रों के नवें दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में माँ सिद्धिदात्री की भव्य पूजा की गई. प्रातः कालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ म Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में श्री रामनवमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मझावली यमुना तट फरीदाबाद के वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक Read More...