FARIDABAD

HindustanVision Monday,07 April , 2025
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बने पत्रकार राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; करीब तीन दशक से शहर में पत्रकारिता कर रहे राजेश नागर अब हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बन गए हैं। इस बारे में सूचना मिलते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश नागर ने बताया कि वह समाज की सेवा के लिए संकल्पित हैं। इसके लिए ही उन्होंने पत्रकारिता के पेशे को चुना था। बतौर पत्रकार समाज के लिए जो बन सका वो किया। अब नई जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मंत्री राजेश नागर बहुत साफ छवि के नेता हैं जो अपने दिल में तिगांव विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र के रूप में देखना चाहते हैं। मैंने उन्हें जनता की सेवा करते देखा है और जब मुझे उनका सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ तो मुझे लगा कि यह भी जनसेवा का मौका है। मैं प्रयास करूंगा कि मंत्री राजेश नागर के मार्फत हरियाणा सरकार की सही छवि जनता तक पहुंचा सकूं।
बता दें कि राजेश नागर फरीदाबाद पत्रकार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं जो कि फरीदाबाद में पत्रकारों की सशक्त आवाज है। राजेश नागर ने दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और गुड़गांव मेल जैसे अखबारों के माध्यम से पत्रकारिता करते हैं और स्थानीय जनता में साफ छवि रखते हैं। राजेश नागर ने बताया कि उन्हें बधाई देने के लिए अनेक लोग व्यक्तिगत आ रहे हैं और संचार के अन्य साधनों से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इनमें पत्रकार साथी, राजनेता, व्यापारी वर्ग, उद्यमी और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हैं।
 

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बने पत्रकार राजेश नागर

More News

4/7/2025 8:34:54 PM
हरियाणा फ़िल्म महोत्सव में जे सी बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने जीते 'चार' पुरस्कार

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा फ़िल्म महोत्सव में 'चार' पुरस्कार जीतकर लौटे जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के Read More...

4/7/2025 8:31:50 PM
भाजपा की सरकार को रेफर मुक्त अभियान को गंभीरता से लेना चाहिए : अशोक रावल

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि समाज सेवी सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में रैफर मुक्त अभियान को आज 126 वां दिन च Read More...

4/7/2025 8:26:39 PM
सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के उपरांत कई नवजात शिशुओं ने चोले डलवाए

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM : रामनवमी की पवित्र बेला पर आज सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के उपरांत कई नवजात शिशुओं ने चोले डलवाए, उनका  ना Read More...

4/7/2025 8:22:14 PM
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बने पत्रकार राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; करीब तीन दशक से शहर में पत्रकारिता कर रहे राजेश नागर अब हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बन गए हैं। Read More...

4/7/2025 8:19:11 PM
डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथि पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथ Read More...

4/6/2025 8:08:18 PM
नवें नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में  मां सिद्धिदात्री की पूजा, किया गया कंजक पूजन 

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; नवरात्रों के नवें दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में माँ सिद्धिदात्री की भव्य पूजा की गई. प्रातः कालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ म Read More...

4/6/2025 7:50:48 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में श्री रामनवमी का त्यौहार विधि विधान के साथ मनाया गया

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में श्री रामनवमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...

4/6/2025 7:39:18 PM
गुरुकुल परंपरा को सशक्त बनाने के लिए हम आर्य ऋषियों के ऋणी हैं :  राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मझावली यमुना तट फरीदाबाद के वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक Read More...


Welcome