
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मझावली यमुना तट फरीदाबाद के वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल यह कहा कि आर्य समाज की परंपरा हमारे भारत की संस्कृति के साथ घुली मिली है। आर्य संतों एवं ऋषियों ने हमारी संस्कृति को हमेशा ही संरक्षण दिया है और उनकी कुर्बानियों को भी हमें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्य समाज शिक्षा और संस्कृति दोनों को एक साथ संभाल रहा है। इसके लिए वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित आर्य गुरुकुल मंझावली यमुना तट पूरे देश में अपनी पहचान रखता है। इस गुरुकुल से मेधावी बच्चों ने निकालकर क्षेत्र को और देश को गौरवान्वित किया है। हम हमेशा से इस गुरुकुल के संचालकों के प्रति नमन करते हैं और उनका हर प्रकार से सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।
नागर ने कहा कि वैदिक शिक्षा और गुरुकुल परंपरा को मजबूत आधार देने के लिए यमुनानगर गुरुकुल ने अपने मजबूत प्रयास किए हैं जो हमें वर्षों से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुकुल के हर कार्य में पूरी तरह से साथ हैं।
उन्होंने उपदेशक महाविद्यालय के शुभारंभ को एक विशेष कदम बताते हुए कहा कि आज समाज में नेतृत्व करने वालों की सशक्त आवश्यकता है जिसकी पूर्ति यह नया महाविद्यालय करेगा, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।
इस अवसर पर डॉलर फाउंडेशन के अधिपति लाला दीनदयाल गुप्त, वेदार्श फाउंडेशन के मंत्री कैप्टन रुद्रसेन सिंधु, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; हरियाणा फ़िल्म महोत्सव में 'चार' पुरस्कार जीतकर लौटे जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि समाज सेवी सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में रैफर मुक्त अभियान को आज 126 वां दिन च Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM : रामनवमी की पवित्र बेला पर आज सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के उपरांत कई नवजात शिशुओं ने चोले डलवाए, उनका ना Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 : GAUTAM ; करीब तीन दशक से शहर में पत्रकारिता कर रहे राजेश नागर अब हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार बन गए हैं। Read More...
FARIDABAD NEWS 07 APRIL 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथ Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; नवरात्रों के नवें दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में माँ सिद्धिदात्री की भव्य पूजा की गई. प्रातः कालीन आरती में भक्तों की भारी भीड़ म Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में श्री रामनवमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर Read More...
FARIDABAD NEWS 06 APRIL 2025 : GAUTAM ; तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य गुरुकुल मझावली यमुना तट फरीदाबाद के वार्षिक महोत्सव एवं वैदिक उपदेशक महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक Read More...