- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,28 January , 2025
CHANDIGARH NEWS 28 JAN 2025 : GAUTAM : हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर उड्डयन विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमें प्रदेश के लोगों को बेहतर उड्डयन सेवाएं देनी हैं। साथ ही उन्होंने पायलट स्टूडेंट्स के लिए बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को फ्लाइंग स्कूल में बेहतर सुविधा मिले और अच्छे ट्रेनर मिलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को ट्रेनिंग में और अधिक सुविधाएं मिलें, इसके लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक के दौरान विभिन्न विषयों की समीक्षा के दौरान उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंस संबंधी अपडेट लिए और शेष प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए गति से काम करने को कहा। मंत्री ने अंबाला में बनने वाले एयरपोर्ट के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक कार्य की फुलप्रूफ प्लानिंग करके कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।
इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
हेलीकॉप्टर सेवा पर मंथन : बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा से हेलीकॉप्टरसवा शुरू करने के संबंध में प्रजेंटेशन देखी। इस दौरान नागरिक उड्डयन विभाग के कंसल्टेंट ने गुरुग्राम से खाटूश्यान और गुरुग्राम से सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर रूट के सम्बन्ध में जानकारी दी। मंत्री श्री विपुल गोयल ने उन्हें गुरुग्राम से चंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की study रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
बैठक के दौरान कई अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई। श्री विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के सम्बन्ध में जो भी पेंडिंग अनुमति बाकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द प्राप्त किया जाए ताकि एयरपोर्ट का संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके। करनाल, भिवानी और नारनौल के फ्लाइंग स्कूलों के बारे में बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं विशेष सचिव नरहरि सिंह बांगड़ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास निगम (NICDC) के सीईओ रजत सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण Read More...
FARIDABAD NEWS 131 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आ Read More...
लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has announced a golden opportunity for students aspiring to pur Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स् Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) में तीन सप्ताहीय अनिवार्य फाउ Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : 13 मई को सरकार और नपा. कर्म. संघ व अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू न किए जाने के Read More...