- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,21 January , 2025
FARIDABAD NEWS 21 JAN 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जिला फरीदाबाद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह और एट होम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। डीसी विक्रम सिंह और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार को समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड का निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वीवीआइपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगी।
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए गौरव व गर्व का पर्व है। हमें इसको भव्य ढंग से आयोजित करना है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल सहित वीवीआइपी रूट को चेक किया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी तैयारियां पूरी रखें। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करने, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था, वीवीआईपी, वीआईपी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाज सेवी संस्थाओं के सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड की टुकड़ियों की रिहर्सल तथा मैन स्टेज की व्यवस्था, माईक सर्विस, प्रैस गैलरी, बिजली, पानी, साफ सफाई, रंगोली सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर एडीसी साहिल गुप्ता, डीसीपी हेडक्वाटर अभिषेक जोरवाल, डीसीपी सेंट्रल उषा, डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बड़खल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीए सचिव मुनीष सहगल, ईओ गौरी मिड्ढा, जिला शिक्षा अधिकारी अजित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...