- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,08 September , 2024
PALWAL NEWS 08 SEPT 2024 : GAUTAM ; हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमति पंखुडी कुमार के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत" के तहत कार्रवाई करते हुए यूनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 8.37 ग्राम स्मैक बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक फरीदाबाद श्री अनिल कुमार वशिष्ठ एवं हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हसनपुर चौक होडल के पास मौजूद थी कि मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि जवाहर पुत्र किशना निवासी गाँव गढ़ी पट्टी, होडल, जिला पलवल नशीला पदार्थ स्मैक रखता है तथा होडल से गढ़ी रोड पर सरेआम नशीला पदार्थ बेच रहा है अगर फोरी रेड की जाये तो नशीला स्मैक सहित काबू आ सकता है। तुरंत हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हरकत में आई और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी से 8.37 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसके संबंध में थाना होडल जिला पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी द्वारा बतलाया गया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पुछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावेगा व अन्य आरोपीयों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। विस्तार से जानकारी देते हुए युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि जहां से भी यह नशीला पदार्थ खरीद कर लाया था और जहां सप्लाई करना था, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है, जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न० 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सकें। आपकी दी हुई सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी एवं सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...