- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,09 August , 2024
FARIDABAD NEWS 09 AUG 2024 : चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सीएचजेयू की मांग स्वीकार करते हुए पति- पत्नी दोनों को पेंशन सुविधा देने, पत्रकारों के खिलाफ कभी भी कोई आपराधिक मामले दर्ज होने की स्थिति में पेंशन बंद करने के नियम को हटाने, मीडियाकर्मी का आचरण पत्रकारिता के निर्धारित सिद्धांतों नैतिकता के विरूद्ध पाये जाने पर उनकी पेंशन बंद करने व परिवार पहचान पत्र के अनुसार प्रति परिवार केवल एक सदस्य ही मासिक पेंशन के लिए पात्र होने के नियम को हटाने का स्वागत किया है। यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने कहा कि सीएचजेयू ने 5 जुलाई, 2024 व 5 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री ने यूनियन की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया था।
सीएचजेयू की मांगों में से दैनिक, सायं, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्रों, के पत्रकारों को मान्यता कार्ड जारी किए जाने और पति- पत्नी दोनों के पत्रकार पेंशन के योग्य होने पर दोनों को पेंशन देने, पेंशन में बढ़ोतरी करने, मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सभी पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा के कार्ड प्रदान करने और किसी भी पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने पेंशन बंद करने के नियम को हटाने, मीडियाकर्मी का आचरण पत्रकारिता के निर्धारित सिद्धांतों नैतिकता के विरुद्ध पाये जाने पर उनकी पेंशन बंद करने जैसे नियम हटाए जाने की मांग जैसी अनेक मांगे शामिल थी। सीएचजेयू ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया था और उसी के अनुसार कर्मचारियों की तरह पत्रकारों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सभी पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड बनाए जाएं, ताकि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सभी पत्रकारों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। सीएचजेयू ने यूनियन की तीन प्रमुख मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
इससे पहले सीएचजेयू की मांग पर पत्रकार पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करने व हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी। सीएचजेयू के प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने कहा कि यूनियन पिछले लंबे समय से पत्रकारों की मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत थी। सीएचजेयू ने सभी पत्रकारों के 10-10 लाख के कैशलेस कार्ड तुरंत बनाने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलावा गैर- मान्यता प्राप्त पत्रकारों, डेस्क जर्नलिस्टों, लघु व मध्यम समाचार पत्रों व डिजिटल मीडिया, वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के समान सभी सुविधाएं देने व मान्यता नियम सरल बनाने की भी मांग की। सीएचजेयू ने पत्रकारों को आवास सुविधाएं प्रदान करने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण व आवास बोर्ड के मकानों व प्लाटों में पत्रकारों का कोटा तय किए जाने की भी मांग की।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...