FARIDABAD

HindustanVision Monday,05 August , 2024
सामाजिक संगठनों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

FARIDABAD NEWS 05 AUG 2024 : GAUTAM ; राजस्थान एसोसिएशन, मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद, जय सेवा फाउंडेशन, इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा फरीदाबाद, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर  राजस्थान भवन सेक्टर 10 में आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। राजस्थान एसोसिएशन के प्रधान मनोज अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते हुए रक्त का बहुत अभाव है हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने बताया कि उनकी संस्था के माध्यम से निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि रोड पर चलते हुए किसी व्यक्ति का यदि एक्सीडेंट हो जाता है तो उसे रक्त की आवश्यकता होती है संस्था के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है और युवाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करवाया जा रहा है। संगठन अन्य विभिन्न सामाजिक लोगों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन निरंतर करता रहेगा। मैं सभी रक्तदाता को आज के रक्तदान करने पर हृदय से साधुवाद प्रेषित करता हूं।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में हरियाणा पहले नंबर पर है। हरियाणा में भी फरीदाबाद रक्तदान के क्षेत्र में नंबर वन पर है। मैं इन सभी सामाजिक संगठनों का हृदय से आभार प्रकट करता हू। जिनकी जागरूकता के चलते हैं फरीदाबाद रक्तदान के क्षेत्र में अव्वल नंबर पर है। हम समय-समय पर सामाजिक संगठनों के सहयोग से रक्तदान करते रहते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद चौधरी ने बताया कि आज उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें रक्तदाताओं ने आकर रक्तदान किया। मैं सभी सामाजिक संगठनों के लोगों से अपील करूंगा कि अपने जन्म दिवस, विवाह की वर्षगांठ या कोई विशेष अवसर पर पौधारोपण रक्तदान शिविर या मानवता का काम अवश्य करें जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
जैन सितंबर तेरापंथी सभा फरीदाबाद के अध्यक्ष कन्हैयालाल वैद्य ने बताया कि समाज में सभी लोगों को आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपनी आहुति अवश्य देनी चाहिए। नर नारायण सेवा होती है।
जय सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मधुसूदन मटोलिया ने बताया कि उनकी संस्था के माध्यम से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। संस्था के माध्यम से समय-समय पर लोगों को जागरूकता की जाती है।
कार्यक्रम में फरीदाबाद से विधायक राजेश नगर, निवर्तमान  वर्तमान डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, वेणुका प्रताप, धर्मवीर भड़ाना, प्रेम कृष्ण आर्य, मेहर चंद हरसाना,श्याम कांकनी,अनिल अग्रवाल, सतीश गुप्ता,कमलेश शास्त्री,पुरुषोत्तम सैनी, अरिहंत जैन, पूजा गुप्ता, एवं अन्य पुलिस विभाग, प्रशासन व समाज के प्रबुद्ध  लोगो उपस्थित थे।

 

सामाजिक संगठनों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

More News

9/27/2026 10:32:25 PM
युवाओं में बढ़ता 'हार्ट अटैक. चिंता का विषय : डा. एस.एस. बंसल

एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM :  चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...

9/27/2026 10:29:01 PM
2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है : संजय दत्त, प्रदेश प्रभारी

12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला

भ Read More...

9/27/2026 10:21:59 PM
भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...

9/26/2026 7:43:08 PM
नुक्कड़ नाटकों के जरिए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ Read More...

9/26/2026 7:39:40 PM
प्रकाशित खबर का असर, नाले का कार्य हुआ प्रारंभ

- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM :  जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से Read More...

9/26/2026 7:24:48 PM
रैडक्रॉस सोसाइटी एवं सैनी परिवार के सौजन्य से टीबी के 80 मरीजों को बांटी गई पोषाहार सामग्री

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...

9/26/2026 7:00:30 PM
भाजपा नेता साहिल अरोड़ा को पितृ शोक

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...

9/26/2026 6:57:54 PM
स्वर्णकार समाज ने महाराजा अजमीढ़ देव जयंती पर कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि को दिया निमंत्रण 

FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...


Welcome