NCR

HindustanVision Wednesday,07 June , 2023
आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर लॉन्च ,तिरुपति में शानदार और भव्य तरीके से हुआ

NEW DELHI NEWS 7 JUNE 2023 ; GAUTAM ; आध्यात्मिक श्रद्धा से जुड़े सिनेमाई प्रतिभा के एक खास उत्सव के दौरान तिरुपति में भव्य फिल्म आदिपुरुष का अत्यंत प्रत्याशित फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता - प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्ता नागे के साथ डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर और संगीत निर्देशक अजय-अतुल मौजूद नजर आएं। फिल्म का ये ट्रेलर बुराई पर अच्छाई की वीरता, ताकत और विजय की एक झलक पेश करता है, जो फिल्म का प्रतीक है। इसमें राघव और वानर सेना जानकी को वापस लाने के लिए एक असाधारण यात्रा शुरू करते हैं। इस ट्रेलर ने 16 जून को रिलीज़ होनेवाली इस फिल्म की प्रत्याशा

को और बढ़ा दिया है।

तिरुपति में इस फिल्म के फाइनल ट्रेलर पर से बेहद शानदार तरीके से पर्दा उठाया गया। इस भव्य फिल्म के पीछे टीम का समर्पण और जुनून एकदम साफ नज़र आ रहा एमएम था, जब उन्होंने महाकाव्य पर एक दमदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद "जय श्री राम" का एक प्रसिद्ध प्रदर्शन हुआ। इन शब्दों की गूंज ने वहां के माहौल को अपने रंग में रंग दिया। इस दौरान आतिशबाजी के साथ उत्सव की भावना भी अपने चरम पर थी। यहां टीम ने इस बारे में बात की कि कैसे इतिहास का यह सुनहरा अध्याय आज के समय में बेहद अहम है, और दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें सीख भी देता है, खासकर युवाओं को। हालांकि इस इवेंट का असल आकर्षण खुद प्रभास थे। जिन्होंने अपने अपार प्रशंसकों के साथ यहां आए बाकी लोगों को अपना दीवाना बना लिया। यहां मौजूद लोग बस प्रभास की एक झलक भर पाने को बेताब हो उठे, जो कि फिल्म में शक्तिशाली राघव का किरदार निभा रहें है।

इस महाकाव्य को लेकर प्रत्याशा बहुत तेजी से बढ़ रही है। प्रशंसक और फिल्म प्रेमी भी पूरे जोश और उत्साह के साथ फिल्म की रिलीज का इंतजार हैं। फिल्म की पूरी टीम की यही कोशिश है कि वो दर्शकों को एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव प्रदान कर सकें, जो उनके दिलों और दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़े। ऐसे में हर गुजरते दिन के साथ उत्साह बढ़ता जा रहा है, क्योंकि आदिपुरुष की रिलीज का समय करीब आ रहा है, जो अपने प्रेम, निष्ठा और समर्पण की असाधारण कथा के साथ दर्शकों को लुभाएगा।

ये फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और यूवी क्रिएशंस के रेट्रोफाइल्स, प्रमोद और वामसी के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। ये फिल्म 16 जून, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए एकदम तैयार है।

आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर लॉन्च ,तिरुपति में शानदार और भव्य तरीके से हुआ

More News

9/28/2026 6:04:58 PM
सत्ता की लालसा में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है कांग्रेस : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM :  फरीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने NIT फरीदाबाद स्थित महापौर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में S Read More...

9/28/2026 6:01:45 PM
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं : डीसी आयुष सिन्हा

सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित वेयरहाउस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 28 SEP 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवी Read More...

9/28/2026 5:57:57 PM
पल्ला-सेहतपुर से बसंतपुर रोड बनेगा फोरलेन : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर की कोशिशें रंग लाई, करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
4.6 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर बस स्टॉप सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
Read More...

9/28/2026 5:53:08 PM
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्य Read More...

9/28/2026 4:37:15 PM
NPTI Conducts Cleanliness Drive under ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : As part of the nationwide ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’, officers and employees of the National Power Training Institut Read More...

9/28/2026 4:31:40 PM
सभी श्रीमूर्ति सभाएं दशहरा, लंका दहन और भारत मिलाप पर लेंगी बढ़-चढ़ कर भाग : डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण Read More...

9/27/2026 10:32:25 PM
युवाओं में बढ़ता 'हार्ट अटैक. चिंता का विषय : डा. एस.एस. बंसल

एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM :  चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...

9/27/2026 10:29:01 PM
2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीन रही है : संजय दत्त, प्रदेश प्रभारी

12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 

सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला

भ Read More...


Welcome