DELHI

HindustanVision Wednesday,09 May , 2018)
कीड़ों के पास पंख नहीं जो ताजमहल पर बैठ जाएं : सुप्रीम कोर्ट

New Delhi News, 09 May  2018 ;  ​ताजमहल के खराब रख-रखाव पर सुप्रीम कोर्ट ने पुरातत्व विभाग (ASI) को कड़ी फटकार लगाई है। इसके बाद केंद्र ने सख्त कदम उठाते हुए प्राचीन धरोहर की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही है।

जस्टिस मदन बी लोकुर ने ताजमहल के रंग बदलने पर चिंता व्यक्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से इसे रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा। इस पर ASI ने बताया कि ताज के बदलते रंग की वजह गंदे मोजे, ताज पर मौजूद कीड़े और काई है। 

ASI के जवाब पर हैरान हुआ कोर्ट

इस जवाब पर हैरानी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या यह संभव है कि काई उड़ कर छत पर पहुंच गई! कोर्ट ने ASI के लचर रवैये पर फटकार लगाई और कहा कि समस्या यह है कि ASI मानने के लिए तैयार ही नहीं कि कोई दिक्कत है। अगर ASI ने जिम्मेदारी से अपना काम किया होता तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती।

सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शायद वक्त आ गया है कि हम ताज के संरक्षण के लिए बिना ASI के ही समाधान खोजे। कोर्ट ने आगे कहा कि 22 साल पहले, 1996 में दिए हमारे आदेश पर अब तक अमल नहीं हो पाया है। 

बहरहाल कोर्ट ने चार हफ्ते के अंदर सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। 

विदेशी विशेषज्ञों को सौंपेंगे ताजमहल

वहीं, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह ताजमहल की रक्षा और संरक्षण के मुद्दे को देखने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है।

क्या इस वजह से खराब हो रहा है ताज?

इसी बीच याचिकाकर्ता और पर्यावरणविद एमसी मेहता ने कहा कि सरकार ताज के पास लगातार बांध बना कर पानी रोक रही है। इस वजह से यमुना में पानी का प्रवाह खत्म हो गया है। यह मृत नदी में तब्दील हो गई है। मछलियों के न रहने से काई और कीड़े पैदा हो रहे हैं। सरकार यह बताए कि उसके कितने बांध बनाने की योजना है?

बदलते रंग पर जताई थी चिंता

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के बदलते रंग पर चिंता जाहिर की थी। कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि ताज पहले पीला पड़ गया, उसके बाद भूरा और अब हरा हो रहा है, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? 

फोटो देखने के बाद लगाई थी फटकार

याचिकाकर्ता पर्यावरणविद एमसी मेहता ने कोर्ट रूम में ताज के बदलते रंग को साबित करने के लिए कुछ फोटोग्राफ सौंपे थे।

इन तस्वीरों को देखने के बाद SC ने सरकार की ओर से पेश हुए ASG ए एन एस नंदकर्णी को कहा था कि वह देश-विदेश के एक्सपर्ट की सहायता ले, जो यह तय कर सके कि क्या वाकई ताजमहल को नुकसान पहुंचा है। अगर हां, तो इस नुकसान की भरपाई कैसे हो सकती है?

कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि हमे नहीं पता कि आपके पास एक्सपर्ट हैं या नहीं, लेकिन अगर हैं तो साफ है कि आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर आप परवाह नहीं करते।

इस पर ASG ए एन एस नंदकर्णी ने कोर्ट को बताया था कि ताज को संरक्षण और रखरखाव का काम पुरातत्व विभाग करता है। इसी मामले पर आज सुनवाई हुई। 

कीड़ों के पास पंख नहीं जो ताजमहल पर बैठ जाएं : सुप्रीम कोर्ट

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome