DELHI

HindustanVision Saturday,05 May , 2018)
गुरुग्राम: जुमे की नमाज को लेकर विवाद, 10 जगहों पर खुले में नमाज पढ़ने से रोका गया

Gurugram  News, 05 May   2018  :   गुरुग्राम में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को करीब 10 जगहों पर मुसलमानों को नमाज पढ़ने से रोक दिया. हालांकि गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि नमाज पढ़ी जाने वाली जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.

पुलिस का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग वजीराबाद, अतुल कटारिया चौक, साइबर पार्क, बख्तावर चौक, आदि जगहों पर शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे. उन्हें नमाज पढ़ने से रोकने के लिए वहां विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू क्रांति दल, गऊ रक्षक दल और शिवसेना के सदस्य भी पहुंच गए. मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले इसी शहर के वजीराबाद इलाके में शुरू हुआ नमाज विरोधी अभियान अब शहर में तनाव पैदा करने लगा है. गुड़गांव पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकेगी.

संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति नाम के संगठन ने खुले में नमाज पढ़ने से रोकने का दावा भी किया है. यह समिति 12 स्थानीय हिंदूवादी समूहों से मिलकर बनी है, जिसमें बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, शिव सेना, हिंदू जागरण मंच और अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के लोग हैं. खबर में बताया गया है कि हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग गाड़ियों में इन जगहों पर पहुंचे और जुमे की नमाज रोक दी. आरोप है कि इन्होंने नमाजियों को अवैध तरीके से देश में घुसे बांग्लादेशी बताया और चले जाने को कहा. ये 'जय श्रीराम' के नारे भी लगा रहे थे. हिन्दू संगठनों का दावा है कि पुलिस की मध्यस्थता से समझौता हुआ है. जिसमें मुस्लिम समुदाय मस्जिद में ही नमाज पढ़ने को तैयार है हालांकि मुस्लिम समुदाय का दावा है कि नमाज नहीं पढ़ने दी गयी औऱ प्रशासन मदद नहीं कर रहा है.

यह विवाद दो हफ्ते पहले तब पैदा हुआ था जब कुछ स्थानीय लोगों ने यहां नमाज का विरोध किया था और आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने के दौरान यहां 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए. पिछले हफ्ते गुरुवार को सेक्टर 53 के मैदान में नमाज में व्यवधान उत्पन्न करने और धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. शिकायतकर्ता वाजिद खान और नेहरू वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजिद शहजाद खान की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया था.

गुरुग्राम: जुमे की नमाज को लेकर विवाद, 10 जगहों पर खुले में नमाज पढ़ने से रोका गया

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome