DELHI

HindustanVision Saturday,05 May , 2018)
शर्मनाक: उबर ड्राइवर ने महिला के सामने सरेआम की अश्लील हरकत, कंपनी ने नौकरी से निकाला

New Delhi News, 05 May   2018 ; ​ कैब संचालक कंपनी उबर ने मुंबई में अपने एक ड्राइवर को महिला पैसेंजर के सामने हस्तमैथुन करने के आरोपों के चलते नौकरी से निकाल दिया है. महिला पैसेंजर द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, यह घटना बीते शुक्रवार की है. उबर ने घटना सामने आने के बाद तत्काल आरोपी ड्राइवर को नौकरी से निकालने की घोषणा की.

महिला शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह घटना बीते शुक्रवार को अंधेरी ईस्ट के व्यस्ततम इलाके में घटी. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कैब जब एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुका तो अचानक ड्राइवर ने खुलेआम महिला को दिखाते हुए हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया.

महिला ने बाद में सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'ड्राइवर की उस हरकत के बाद मैं तुरंत कार से बाहर निकल आई और ड्राइवर को फेयर मीटर बंद करने के लिए कहा. इस पर ड्राइवर भी अपशब्द कहता हुआ कार से बाहर निकल आया और पूछने लगा कि क्या हुआ... इस पर मैंने कहा तुम्हें नहीं पता कि क्या हुआ या तुम चाहते हो कि मैं चीख-चीखकर सबको बता दूं कि तुमने क्या किया.'

महिला ने बताया कि उसने बिना छुट्टे लिए किराए से अधिक राशि ड्राइवर को थमाई और फौरन वहां से निकल गई, क्योंकि उन्हें ड्राइवर से खतरा महसूस हुआ. कैब से उतरने के बाद महिला सीधा अंधेरी में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन गई और ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

उबर के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद ड्राइवर को फौरन हटा दिया गया. उन्होंने कहा, 'जो कुछ हुआ उसकी हमारे यहां कोई जगह नहीं है. हमारी कम्युनिटी गाइडलाइन में भी साफ तौर पर इस तरह के व्यवहार को खारिज किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ड्राइवर का हमारे एप से एक्सेस बंद कर दिया गया.'

बता दें कि ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली में करीब दो सप्ताह पहले सामने आया था. 15 अप्रैल को एक महिला ने ऑफिस जाने के लिए उबर कैब बुक किया. कार में बैठने के बाद ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. महिला ने जब इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने गाड़ी तेज कर दी और कार के अंदर ही हस्तमैथुन करने लगा. महिला ने उसी समय पैनिक बटन दबा दिया.

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस जांच में यह भी पता चला कि कैब ड्राइवर का लाइसेंस फेक था.

शर्मनाक: उबर ड्राइवर ने महिला के सामने सरेआम की अश्लील हरकत, कंपनी ने नौकरी से निकाला

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome