- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,02 July , 2017)
Faridabad News,स्किल डेवलेपमेंट और मॉडर्न आईटीआई के जरिए हरियाणा में युवाओं की ऐसी पौध तैयार की जाएगी जिससे कंपनियां खुद कैंपस सिलेक्शन के लिए सामने आएंगी और रोजगार सृजन में हरियाणा सबसे आगे होगा। ये विचार हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 16 स्थित बीजेपी कार्यालय में युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए। हाल ही मे 28 और 29 मई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगाए गए रोजगार मेले में 2050 युवाओं ने आवेदन दिए जिनमें से 551 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयन हुआ है,जिनमें से 461 युवाओं को उद्योग मंत्री ने औद्योगिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विपुल गोयल ने इस मौके पर सभी 28 कंपनियों का आभार व्यक्त करते हुए रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए आईटीआई प्रबंधन की भी तारीफ की । उन्होने कहा कि ऐसे रोजगार मेले लगातार आयोजित करते रहेंगे और 2 जुलाई को पृथला में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट के साथ मॉडर्न आईटीआई के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि फरीदाबाद सही मायनों में स्मार्ट सिटी तभी बन पाएगा जब युवाओं के पास रोजगार होगा। उन्होने कहा कि कम पढ़े लिखे युवाओं के लिए ड्राइवर स्किल प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। साथ ही उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर हरियाणा में आगे भी रोजगार सृजन के लिए नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कागजी काबिलियत से ज्यादा प्रतिस्पर्धा के दौर में काम बोलता है। उन्होने कहा कि हरियाणा जल्द ही स्किल डेवलेपमेंट में नंबर एक पायदान पर होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री,डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग,पार्षद सुभाष आहूजा,नरेश नंबरदार,छत्रपाल,जिला पार्षद शेर मोहम्मद,उद्योगपति जेपी मल्होत्रा,अजय जुनेजा,अरूण बजाज,राजीव चावला,रवि वासुदेवा,एचएल भुटानी ,एचएसआईडीसी के संपदा प्रबंधक विकास चौधरी,जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक अनिल चौधरी ,एडिशनल डायरेक्टर इंडस्ट्रीज विनोद कौशिक,आईटीआई के प्रिंसीपल गजेंद्र सिंह,महिला आईटीआई की प्रिंसिपल सोनिया तक्षक के अलावा आकाश श्रीवास्तव,सौरभ वैद्य,अशोक शर्मा,वीरभान शर्मा,विजय शर्मा,सुरेंद्र शर्मा समेत आईटीआई के शिक्षक और कई संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्य Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित करने के उपरांत नाले का निर्माण कार्य शुर Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द्वारा स्वर्गीय ओम प्रकाश सैनी एवं श्रीमत Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। आज उनकी अंतिम यात्रा एन.एच.तीन नम् Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनि Read More...
- किसी भी शिकायत पोर्टल पर एक भी शिकायत लंबित न रहे
- ओवरव्यू शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर एटीआर सही तरीके से अपलोड करें अधिकारी
- एटीआर पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर व मुहर सुनिश्चित करें, डिस्पोज ऑफ स्कोर बढ Read More...
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं सेवा वाहन के संचालक सतीश चोपड़ा के पिता गुलाब चंद चोपड़ा का कल निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, पिता-पुत्रियों सहित भूरा-पूरा परिवार Read More...
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ सार्वजनिक गणेश उत्सव
FARIDABAD NEWS 25 SEPT 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गाँधी Read More...