FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,17 March , 2026
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM :   जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ‘डिजिटल युग में मीडिया, समाज और सार्वजनिक विमर्श’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज प्रारंभ हो
 गया। सम्मलेन का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी, कुलगुरु, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, बठिंडा तथा विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री आलोक मेहता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने की। सम्मेलन के दौरान सतत विकास की दिशा में पहल करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।

प्रो. अतुल मिश्रा, डीन (शैक्षणिक मामले) ने स्वागत भाषण देते हुए सम्मेलन को शोधार्थियों, फैकल्टी और विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सबसे बड़ी चुनौती तथ्यों की सत्यता और प्रमाणिकता बनाए रखना है तथा यह आयोजन इस दिशा में नई राह दिखाएगा।

अध्यक्षीय संबोधन में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि आज मीडिया मात्र सूचना का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह लोकतंत्र का सशक्त प्रहरी बन चुका है। विद्यार्थी इस सम्मेलन के मुख्य स्टेकहोल्डर हैं। यह मंच उन्हें अपने विचारों और मौलिक सोच को सामने रखने का अवसर देगा। उन्होंने डिजिटल युग में विश्वसनीयता के संकट पर चिंता जताई और प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने हरियाणा को ‘हरि की भूमि’ बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण के गीता संदेश को विश्व का सबसे बड़ा संचार उदाहरण बताया। उन्होंने रामायण के प्रसंगों से सूचना की शक्ति को समझाया और आउटकम बेस्ड लर्निंग तथा नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की सराहना की। प्रो. तिवारी ने पश्चिमी मीडिया द्वारा भारत की छवि को धूमिल करने वाले नकारात्मक नैरेटिव पर चिंता व्यक्त की और युवा मीडिया पेशेवरों से आह्वान किया कि वे कौशल विकास और जागरूकता के माध्यम से भारत की सही पहचान को सशक्त बनाएं।

मुख्य वक्ता पद्मश्री आलोक मेहता ने पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सत्य, तथ्य, विश्वसनीयता और जवाबदेही सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि देश का भविष्य आपके हाथों में है, इसलिए आपको केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि कौशलयुक्त और जागरूक भी बनना होगा।

विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि यह आयोजन डिजिटल दौर में मीडिया और समाज के बदलते संबंधों को समझने तथा भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि देशभर से 350 शोध लेख प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 150 उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में 10 सत्रों में 50 से अधिक वक्ता (जिनमें 7 कुलपति शामिल हैं) भाग लेंगे। उद्योग से 60 और अकादमिक क्षेत्रों से 32 विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी। इसके अलावा, सम्मलेन के लिए 19 वीडियो संदेश प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर विभाग की गतिविधियों पर एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

सम्मेलन में कॉन्फ्रेंस स्मारिका तथा प्रो. पवन सिंह द्वारा संपादित पुस्तक “डिजिटल  कम्युनिकेशन” का विमोचन किया गया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सभी अतिथियों को फ्रेमयुक्त स्केच चित्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रो. अनुराधा शर्मा, डीन, फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मीडिया स्टडीज ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सह-संयोजकों डॉ. राहुल आर्य, डॉ. सोनिया हुड्डा तथा डॉ. अखिलेश त्रिपाठी सहित पूरे आयोजन समिति द्वारा किया गया। सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

More News

3/17/2026 5:55:21 PM
जे एंड के बैंक लिमिटेड की सी.एस.आर पहल के अंतर्गत 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में Read More...

3/17/2026 4:46:32 PM
जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सैंपलिंग, क्लोरीनेशन और टेस्टिंग जरूरी : डीसी

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में आज ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन योजनाओं के हस्तांतरण तथा ग्राम पंचायतों की कार् Read More...

3/17/2026 4:43:11 PM
5 किसानों को ट्रैक्टरों पर मिलेगा अनुदान, भौतिक सत्यापन 20 मार्च को

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया है कि कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा स्कीम एस० बी०-89 के तहत वर्ष 2025-26 मे अनुसूचित Read More...

3/17/2026 4:33:08 PM
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM :   जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा &lsqu Read More...

3/17/2026 4:29:57 PM
सेक्टर-21,डी.ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर महिला दिवस का भव्य आयोजन

FARIDABAD NEWS 17 MARCH 2026 : GAUTAM : सेक्टर-21, डी. फरीदाबाद स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार् Read More...

3/16/2026 8:38:06 PM
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 26 MARCH 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फर Read More...

3/16/2026 8:33:20 PM
मतदान प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : त्रिलोक चंद

FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 ; GAUTAM : बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम Read More...

3/16/2026 8:21:44 PM
कांग्रेसियों ने खाली सिलेण्डर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

FARIDABAD NEWS 16 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद में गैस की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सराय ख्वाजा ब्लॉक कांगे्रस कमेटी &nbs Read More...


Welcome