SPORTS

HindustanVision Tuesday,08 May , 2018
IPL 2018 : तूफान की चेतावनी के बीच क्या हो पाएगा आज का मैच!

Jaipur News, 8 May 2018 :  आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होना है। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला जाना है। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है, लिहाजा सवाल खड़े हो रहे हैं कि मैच पर तूफान, आंधी और बारिश का क्या असर पड़ेगा। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राजस्थान के जिन जिलों में तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है, उसमें जयपुर का नाम भी शामिल है। सोमवार शाम Jaipur Met office ने चेतावनी जारी की थी कि आने वाले 24 घंटों में राजस्थान के 33 में से 26 जिलों में तूफान से अफरातफरी मच सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी और तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। मैच जयपुर में होना है, ऐसे में इस मैच पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं जयपुर की वेदर रिपोर्ट देखें तो शाम को मौसम साफ रहने की संभावना है। राजस्थान में 2 और 3 मई को तूफान ने काफी कहर बरपाया था। इस दौरान 36 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 200 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही मौसम विभाग तूफान को लेकर काफी चौकन्ना हो गया है। अब ये तो समय ही बताएगा कि आज के मैच पर तूफान पानी फेरता है या क्रिकेट फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।

 

IPL 2018 : तूफान की चेतावनी के बीच क्या हो पाएगा आज का मैच!

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome