FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,10 March , 2026
पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा पर बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा : रघुबीर तेवतिया

पृथला विधायक द्वारा विधानसभा-सत्र में उठाई मांग पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, रोडवेज बस भी अब गावों में पुलों के नीचे से ही चलेंगी
PRITHLA NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने फिर से विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर विधानसभा-सत्र में सरकार को घेरा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि पृथला-गदपुरी टोल-प्लाजा के पास गदपुरी में हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा भी बनाया जाए। उन्होंने नेशनल हाईवे-19 पर पलवल से लेकर बल्लभगढ तक सरकारी परिवहण का मुद्दा उठाते हुए पृथला-गदपुरी टोल-प्लाजा के पास हरियाणा राज्य परिवहण निगम का बस अड्डा बनाए जाने की मांग रखते हुए कहा कि पलवल से बलभगढ तक नेशनल हाईवे-19 पर दोनों तरफ पृथला विधानसभा क्षेत्र लगता है। इस 20 किलोमीटर लंबे हाईवे पर आल्हापुर, बघौला, पृथला, सीकरी, झाडसेंतली आदि 5 बडे फ्लाईओवर बन गए हैं जिससे हरियाणा रोडवेज की बसें पुल के ऊपर से गुजर जाती हैं और उपरोक्त पुलों के नीचे पडने वाले बडे गावों के स्टापों पर बस नहीं रूकती, इसलिए तुरन्त प्रभाव से सभी बसें पुलों के नीचे से गुजारी जाए जिससे के आसपास के लगभग 50 गावों के लोग हरियाणा रोडवेज की बसों में फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ आदि अन्य स्थानों पर सुविधाजनक सफर कर सकें, वहीं पृथला-गदपुरी टोल-प्लाजा के पास गदपुरी में हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा भी बनाया जाए।
विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा सदन में उठाए गए इस प्रभावी मुद्दे का समर्थन करते हुए स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खडे होकर गदपुरी टोल-लाजा के पास  हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा बनाने की मंजूरी दे दी गई। वहीं सदन में स्वयं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याणा भी विधायक तेवतिया से प्रभावित हुए और उन्होंने ने भी बस अड्डा बनाए जाने के साथ-साथ हाईवे पर गावों में बने पुलों के नीचे से बस चलवाने का समर्थन किया जिसपर तुरन्त ही सदन में मौजूद हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ने सरकार की ओर से विधायक ीि मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया, और ऐलान किया कि पृथला क्षेत्र में उक्त नेशनल हाईवे पर गावों में बने पुलों पर हरियाणा रोडवेज के इंस्पेक्टर की डयूटी लगाकर रोडवेज बसों का संचालन पुलों के नीचे से कराया जाएगा। पृथला क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने पत्रकारों से कहा कि बेशक वह विपक्ष के विधायक हैं, लेकिन क्योंकि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा है, इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सडक़ से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा उठाई गई यह सभी मांगें जनता से सीधी जुडी हुई हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पृथला के अधिकार और विकास की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।

पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा पर बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा : रघुबीर तेवतिया

More News

3/10/2026 7:56:13 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक बने गरीबों के सहारे,मौके पर पहुंंच रुकवाई तोडफोड

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद में बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा तोडफोड़ की कार्यवाही करने पहुंचे तोडफोड दल के समतक्ष मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के ज Read More...

3/10/2026 7:31:57 PM
डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल एवं समस्त स्टाफ ने हितेश का किया स्वागत

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से Read More...

3/10/2026 7:03:07 PM
संतोष ओझा का 85 वर्ष की आयु में निधन

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस के लगातार कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजन ओझा की माताजी श्रीमती संतो Read More...

3/10/2026 6:57:20 PM
सीसीटीवी की निगरानी में होगा बार काउंसिल चुनाव मतदान : डीसी

 डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बार काउंसिल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, 18 मार्च को होगा मतदान
FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : सुप्रीम कोर्ट के आदे Read More...

3/10/2026 6:51:09 PM
National Symposium on “Emerging Trends in Biotechnology for Sustainable Development” begins at J.C. Bose University

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM ; The two-day National Symposium on “Emerging Trends in Biotechnology for Sustainable Development”, organized by the Depart Read More...

3/10/2026 6:49:04 PM
पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा पर बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा : रघुबीर तेवतिया

पृथला विधायक द्वारा विधानसभा-सत्र में उठाई मांग पर मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, रोडवेज बस भी अब गावों में पुलों के नीचे से ही चलेंगी
PRITHLA NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM : Read More...

3/10/2026 6:46:04 PM
कांग्रेस नेता लखन सिंगला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में रहे लखन सिंगला, विदेश तक से आई बधाई 

FARIDABAD NEWS 10 MARCH 2026 : GAUTAM :  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्य Read More...

3/9/2026 8:01:21 PM
जन्मदिवस पर हजारों लोगों ने सुमित गौड के कार्यालय पर केक कटवाकर दी शुभकामनाएं,

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड के जन्मदिवस पर जुटा लोगों का जनसैलाब
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र व सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी अपने सोशल मीडिया व फोन पर दी बधाई
Read More...


Welcome